फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: 1773 candidates successful in the preliminary examination of spokesperson recruitment

यूपीपीएससी : प्रवक्ता भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में 1773 अभ्यर्थी सफल

Thu, 27 Jan 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 10:26 PM IST
सार

चार विषयों में प्रवक्ता के 124 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए 42814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जबकि प्रारंभिक परीक्षा में 20883 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
UPPSC: 1773 candidates successful in the preliminary examination of spokesperson recruitment
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इसमें 1773 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है, जो आयोग के कैलेंडर में एक मई 2022 को प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन



चार विषयों में प्रवक्ता के 124 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए 42814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जबकि प्रारंभिक परीक्षा में 20883 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1773 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन



सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन/परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा से संबंधित पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक से संबंधित सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से हो रही भर्ती
प्रवक्ता के पदों पर भर्ती पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से की जा रही है। इससे पहले सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी। इस बार दो चरणों (प्रारंभिक एवं मुख्य) की परीक्षा के बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। कुल चार विषयों गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषय में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है।


इनमें सर्वाधिक 35 पद गणित विषय में है। वहीं, जीव विज्ञान में 33, भौतिक विज्ञान में 30 और रसायन विज्ञान में प्रवक्ता के 26 पदों पर भर्ती होगी। कुल 124 पदों में 50 पद अनारक्षित, 12 पद ईडब्ल्यूएस, 34 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 26 पद अनुसूचित जाति और दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

रोग विज्ञानी, फल प्रजनक पद के रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में रोग विज्ञानी एवं फल प्रजनक के एक-एक पदों पर सीधी भर्ती से संबंधित अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिए हैं।


इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 24 जनवरी को आयोजित किया गया गया था। आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार रोग विज्ञानी के पद पर प्रियंका यादव और फल प्रजनक के पद पर अभिलाषा श्रीवास्तव को चयनित घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed