फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC In case of non-issuance of admit card

यूपीएचईएससी : सैकड़ों अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी न होने पर हंगामा

Thu, 28 Oct 2021 08:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
UPHESC In case of non-issuance of admit card
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए 30 अक्तूबर को पहले चरण की लिखित परीक्षा होनी है और बृहस्पतिवार तक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के कार्यालय पर जमकर हंगामा गया। आयोग की ओर से बताया गया कि कई अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए। फिलहाल हंगामे के बाद आयोग ने बाकी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शुक्रवार सुबह जारी करने और अभ्यर्थियों को परीक्षा में औपबंधिक रूप से शामिल किए जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में 48 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा होनी है। पहले चरण में 30 अक्तूबर को 17 विषयों के अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। इसके लिए 33227 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। आयोग की ओर से पहले चरण की परीक्षा के लिए 26 अक्तूबर को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन 16 विषयों में 1786 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र डाउनलोड न होने के कारण तमाम अभ्यर्थी और एबीवीपी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को आयोग के कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहां बताया बताया गया कि कई अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है और उनके आवेदनों में कोई त्रुटि नहीं है। अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि परीक्षा में सभी को शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

इसके बाद आयोग में हुई परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 1786 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से लिखित परीक्षा में इस शर्त के साथ शामिल किया जाएगा कि उन्हें अपने अभ्यर्थन के संबंध में सभी औपचारिकताएं परीक्षा के दो सप्ताह के अंदर पूरी करनी होंगी। इसके साथ लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के नाम, अनुक्रमांक आयोग के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। प्रवेश पत्र 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed