फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Application for Assistant Professor Recruitment from Saturday

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शनिवार से

Fri, 08 Jul 2022 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 08:57 PM IST
सार

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात अगस्त और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क आठ अगस्त तक जमा होगा। विज्ञापन संख्या-50 के तहत कुल 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
UPHESC: Application for Assistant Professor Recruitment from Saturday
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नई भर्ती के लिए नौ जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बारे में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के नवनियुक्त सचिव दयानंद प्रसाद की ओर से शुक्रवार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन



ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात अगस्त और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क आठ अगस्त तक जमा होगा। विज्ञापन संख्या-50 के तहत कुल 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सहशिक्षा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 756 पद और महिला महाविद्यालय में 161 पद हैं। सर्वाधिक 80 पद असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के हैं।
विज्ञापन



हिंदी के बाद सर्वाधिक 75 पद असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड और तीसरे नंबर पर असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 70 पद हैं। इस बीच आयोग की विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2001 पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। 19 जुलाई तक सभी विषयों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed