फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: 212 selected assistant professors to be appointed this month

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 चयनितों को इसी माह नियुक्ति

Fri, 17 Jun 2022 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 12:32 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय को यूपीएचईएससी से असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के 142 पदों, सैन्य विज्ञान के 42, शस्य विज्ञान के 13, भूगर्भ विज्ञान के चार, दर्शनशास्त्र के छह और असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान के पांच पदों का अंतिम चयन परिणाम मिल चुका है।

विज्ञापन
UPHESC: 212 selected assistant professors to be appointed this month
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय इसी माह छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 चयनित अभ्यर्थियों को इसी माह महाविद्यालयों में नियुक्ति मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने उच्च शिक्षा निदेशालय को इन छह विषयों का अंतिम चयन परिणाम भेज दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि जल्द ही घोषित करेगा।

विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय को यूपीएचईएससी से असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के 142 पदों, सैन्य विज्ञान के 42, शस्य विज्ञान के 13, भूगर्भ विज्ञान के चार, दर्शनशास्त्र के छह और असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान के पांच पदों का अंतिम चयन परिणाम मिल चुका है।
विज्ञापन



विज्ञापन संख्या-50 के तहत इन चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में नियुक्ति दी जानी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते 14 जून को चार विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 209 अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए थे और अब छह अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय जून के अंतिम सप्ताह में छह विषयों के 212 चयनितों को कॉलेज आवंटित करने की तैयारी में है। इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था में बदलाव के कारण अभ्यर्थियों को काउंसलिंग वाले दिन ही कॉलेज आवंटन के साथ नियुक्ति पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के बाद नियुक्ति के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा।



सूत्रों के मुताबिक निदेशालय 24 या 25 जून को ऑनलाइन काउंसलिंग करा सकता है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशालय डॉ. बीएल शर्मा का कहना है कि छह विषयों के 212 चयनितों को इसी माह कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed