फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Problem of requisition in release of examination calendar

UPESSC : परीक्षा कैलेंडर जारी होने में अधियाचन का पेच, आयोग ने विभागों को जारी किया पत्र

Fri, 13 Sep 2024 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 12:55 PM IST
सार

अभ्यर्थी लगातार आठ दिनों से सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए धरने पर बैठे हैं। ऐसे में आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.कीर्ति पांडेय ने नए अधियाचन के लिए शासन स्तर पर बात की है और पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
UPESSC: Problem of requisition in release of examination calendar
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर वर्ष 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी करने का दबाव है। लेकिन, आयोग को अब तक किसी भी नई भर्ती का अधियाचन नहीं मिला है। आयोग ने संबंधित विभाग को पत्र भेजकर प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन मांगा है।

विज्ञापन

वहीं, अभ्यर्थी लगातार आठ दिनों से सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए धरने पर बैठे हैं। ऐसे में आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.कीर्ति पांडेय ने नए अधियाचन के लिए शासन स्तर पर बात की है और पत्र भी लिखा है। अगर केवल लंबित भर्तियों को कैलेंडर में शामिल किया जाता है तो अभ्यर्थियों का आंदोलन और तीव्र हो सकता है। क्योंकि, वे नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन

कैलेंडर में शामिल करने के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग के पास अभी केवल यही दो भर्ती परीक्षाएं हैं। इन भर्तियों के लिए दो साल पहले अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पद और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी)/प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed