फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: UPTET probable in the fourth week of January, the office of the exam regulatory authority sent a proposal

यूपी : जनवरी के चौथे सप्ताह में यूपीटीईटी संभावित, परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने भेजा प्रस्ताव

Sun, 12 Dec 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 08:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का आयोजन अगले साल जनवरी के चौथे सप्ताह में संभावित है। इस बाबत परीक्षा नियामक प्रधिकारी कार्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस बीच शासन ने पूर्व में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: UPTET probable in the fourth week of January, the office of the exam regulatory authority sent a proposal
UPTET 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का आयोजन अगले साल जनवरी के चौथे सप्ताह में संभावित है। इस बाबत परीक्षा नियामक प्रधिकारी कार्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस बीच शासन ने पूर्व में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। यूपीटीईटी-2021 का पेपर आउट होने के बाद अब पुनर्परीक्षा के लिए फूंक-फूंक कर कदम रखा जा रहा है।

विज्ञापन


यूपीटीईटी-2021 का आयोजन 28 नवंबर को किया गया था। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 2554 केंद्र बनाए गए थे और 1291628 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। वहीं, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे और 873553 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा का पेपर आउट हो जाने के कारण पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और सरकार की ओर से बयान जारी किया गया था कि एक माह में पुनर्परीक्षा कराई जाएगी। पुन: परीक्षा जल्द कराई जा सके, इसके लिए अनुभवी अनिल भूषण चतुर्वेदी को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी पद की जिम्मेदारी दोबारा सौंप दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी को परीक्षा की अधिक संभावना
पुन: परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों को शामिल होना है और इस बात कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए शासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को एजेंसी का चयन करना है, पेपर सेट करना है और परीक्षा संबंधी कई कार्यों को पूरा करना है। ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जनवरी के चौथे सप्ताह में पुनर्परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

परीक्षा 20 से 25 जनवरी के बीच कराए जाने की तैयारी है। 23 जनवरी को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में 23 को परीक्षा के आयोजन की संभावना अधिक है। वहीं, परीक्षा केंद्रों में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करने कमेटी बनाने और परीक्षा केंद्रों का परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अगर केंद्रों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उन्हें बदला जाएगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का आयोजन अगले साल जनवरी के चौथे सप्ताह में संभावित है। इस बाबत परीक्षा नियामक प्रधिकारी कार्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस बीच शासन ने पूर्व में निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed