फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Transfer of several judicial officers in the state

यूपी : प्रदेश में कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

Sat, 15 Jan 2022 05:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 05:36 AM IST
सार

हरिनाथ पांडेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महराजगंज को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्ति सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट हमीरपुर से महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए हमीरपुर में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
UP: Transfer of several judicial officers in the state
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। जजों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी आदेश में जय प्रकाश यादव पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय इलाहाबाद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया, रवि नाथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया को पडरौना में परिवार न्यायालय कुशीनगर का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन


हरिनाथ पांडेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महराजगंज को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्ति सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट हमीरपुर से महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए हमीरपुर में तैनात किया गया है। जबकि, सतनाम यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन हमीरपुर को फास्ट ट्रैक कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


दीपक नाथ सरस्वती अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन गोरखपुर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोरखपुर, राहुल कुमार सिंह को आर्थिक मामलों की सुनवाई के लिए गोरखपुर में ही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के रूप में नियुक्त किया गया है। गोरखपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ज्योत्सना यादव को महोबा में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल जज संदीप को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़, जबकि अलीगढ़ के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद फिरोज को अलीगढ़ का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रितु नागर सीजेएम अलीगढ़ को अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रावस्ती बनाया गया है।


दीपक कुमार मिश्रा अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़ को सिविल जज सीनियर डिवीजन अलीगढ़, आसिफ राणा  सिविल जज सीनियर डिवीजन अलीगढ़ को जज स्मॉल कॉज कोर्ट अलीगढ़ के रूप में तैनाती दी गई है। इसी तरह करुणा सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रावस्ती, अनिल कुमार (बारहवें) को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट श्रावस्ती भिनगा, विनीता सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन ललितपुर, असगर अली को अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन महाराजगंज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed