फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP :Timings of all flights operating from Prayagraj will change from next month

Prayagraj : अगले माह से बदल जाएगा प्रयागराज से उड़ान भरने वाले सभी विमानों का समय

Mon, 19 Sep 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 05:59 AM IST
सार

UP News :प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइटों का समय अगले माह से बदल रहा है। रविवार 30 अक्तूबर से एयरपोर्ट पर आने वाले सभी विमानों का आगमन-प्रस्थान बदले हुए समय से होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा विंटर शेड्यूल 30 अक्तूबर से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP :Timings of all flights operating from Prayagraj will change from next month
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइटों का समय अगले माह से बदल रहा है। रविवार 30 अक्तूबर से एयरपोर्ट पर आने वाले सभी विमानों का आगमन-प्रस्थान बदले हुए समय से होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा विंटर शेड्यूल 30 अक्तूबर से लागू किया जा रहा है। इस बार विंटर शेड्यूल में अभी किसी नई फ्लाइट के संचालन की समय सारिणी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


डीजीसीए का विंटर शेड्यूल मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा। इस बार विंटर शेड्यूल में यहां आने एवं जाने वाले विमान के समय में पांच मिनट से चार घंटे तक का बदलाव हुआ है। प्रमुख उड़ानों की बात करें तो इंडिगो की प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12.40 की जगह दोपहर 3.35 बजे यहां से जाएगी। मुंबई उड़ान भी एयरपोर्ट से अब एक घंटे पहले मिलेगी। वर्तमान में इसकी रवानगी का समय दिन में ढाई बजे है लेकिन 30 अक्तूबर से यह डेढ़ बजे उड़ान भरेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज-भुवनेश्वर उड़ान अब 11.55 की जगह 12 बजे तो वहीं रायपुर उड़ान शाम पांच बजे की जगह दस मिनट पूर्व 4.50 बजे ही उड़ान भरेगी। डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में एक वर्ष से ज्यादा समय से निरस्त चल रही  कोलकाता फ्लाइट के पुन: संचालन की तिथि इस बार भी नहीं जारी की गई। वहीं एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं हुआ है। एलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी पहले की तरह सुबह ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अक्तूबर 22 से लागू होने वाली समय सारिणी

इंडिगो की समय सारिणी

  • प्रयागराज-लखनऊ  शाम 4.25-5.20 बजे
  • लखनऊ-प्रयागराज    सुबह 8.35-9.25 बजे
  • प्रयागराज-दिल्ली    दोपहर 3.35-5.05 बजे 
  • दिल्ली-प्रयागराज    दोपहर 1.35-3.05 बहे   
  • प्रयागराज-मुंबई    दोपहर 1.30-3.55 बजे
  • मुंबई-प्रयागराज    सुबह 10.50-12.55 बजे
  • प्रयागराज-बंगलूरू    शाम 4.00-6.30 बजे    
  • बंगलूरू-प्रयागराज    सुबह 8.15-10.40 बजे   
  • प्रयागराज-पुणे        सुबह 11.20-1.25 बजे   
  • पुणे-प्रयागराज        दापहर 1.40-3.30 बजे
  • प्रयागराज-रायपुर    शाम 4.50-6.30 बजे       
  • रायपुर-प्रयागराज    सुबह 8.10-9.55 बजे    
  • प्रयागराज-भुवनेश्वर    दोपहर 12.00-1.50 बजे   
  • भुवनेश्वर-प्रयागराज    सुबह 9.35-11.40 बजे   
  • प्रयागराज-गोरखपुर    दोपहर 2.00-2.55 बजे   
  • गोरखपुर-प्रयागराज    दोपहर 3.15-4.05 बजे   
  • प्रयागराज-भोपाल    सुबह 11.35-1.10 बजे
  • भोपाल-प्रयागराज    सुबह 9.50-11.15 बजे
  • प्रयागराज-देहरादून    सुबह 9.45-11.40 बजे
  • देहरादून-प्रयागराज    दोपहर 12.00-1.40 बजे   
  • प्रयागराज-इंदौर    सुबह 10.15-12.15 बजे
  • इंदौर-प्रयागराज    दोपहर 2.45-4.30 बजे


एलाइंस एयर  की समय सारिणी 

  • प्रयागराज-दिल्ली    शाम 4.05-17.50 बजे   
  • दिल्ली-प्रयागराज    सुबह 9.50-11.35 बजे   
  • प्रयागराज-बिलासपुर    दोपहर 12.05-1.35 बजे
  • बिलासपुर-प्रयागराज    दोपहर 2.05-3.35 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed