{"_id":"6130b7688ebc3e35e94a33b1","slug":"up-teacher-recruitment-recruitment-of-assistant-teachers-and-headmasters-will-be-done-in-more-than-three-thousand-aided-schools-of-the-state-the-government-has-approved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 अक्तूबर को, जानें क्या है पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 अक्तूबर को, जानें क्या है पूरा शेड्यूल
Thu, 02 Sep 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:57 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें एडेड विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापकों की भर्ती का प्रस्ताव किया गया था। इस संबंध में जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शिक्षक भर्ती।
- फोटो : social media
विस्तार
सूबे के तीन हजार से अधिक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 1504 पदों व प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा शासन को भेजे गए परीक्षा के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। शासन ने यह परीक्षा 17 अक्तूबर 2021 को कराने का निर्णय लिया है। सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए पांच लाख से अधिक ने आवेदन किया है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन आरवी सिंह द्वारा परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को बृहस्पतिवार को परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम भेज दिया गया है। मंडल स्तर पर जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 10 सितंबर तक हर हाल में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर से मिलेगे प्रवेश पत्र
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर निर्धारित है। केंद्र व्यवस्थापक को अभ्यर्थियों के स्कैन किए हुए प्रवेश पत्र 12 अक्टूबर तक दे दिए जाएंगे। 13 अक्तूबर तक प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट सभी जनपद के मुख्यालयों को हर हाल में भेज दी जाएगी। परीक्षा की तिथि 17 अक्टूबर 2021 है। परीक्षा दो पालियों में होगी। सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से अपराहन 12:30 रखा गया है। प्रधानाध्यापक पद के लिए दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे के बीच संपन्न होगी।
21 अक्तूबर को जारी होगी उत्तरमाला
21 अक्टूबर को आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 25 अक्तूबर तक उत्तरमाला पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि होगी। इसके बाद 8 नवंबर तक प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की गठित समिति द्वारा निराकरण किया जाएगा। 10 नवंबर 2021 तक विचार करने के बाद नई उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 12 नवंबर को परीक्षा फल घोषित कर दिया जाएगा।
पहले 11 अप्रैल को होनी थी परीक्षा
पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को होनी थी लेकिन इसकी तिथि बदलकर 18 अप्रैल कर दी गई थी। अप्रैल महीने में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप अधिक होने के चलते परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।