फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP teacher recruitment Important meeting will be held on Wednesday to start teacher recruitment after election

यूपी शिक्षक भर्ती: वैकेंसी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, इतनी और करनी होगी प्रतीक्षा; कल बैठक

Tue, 07 May 2024 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 May 2024 10:01 PM IST
सार

बैठक में आयोग के सभी अफसर और 12 सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में नए आयोग में पद सृजन करते हुए चयन बोर्ड और उच्चतर आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समायोजित करने, सदस्यों और अन्य कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था करने पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
UP teacher recruitment Important meeting will be held on Wednesday to start teacher recruitment after election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद शिक्षक भर्ती शीघ्र शुरू करने के उद्देश्य से बुधवार को नए शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक होगी। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल के नेतृत्व में होने वाली बैठक में आयोग से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर भी मंथन होगा। बैठक में आयोग के सभी अफसर और 12 सदस्य मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

आयोग के नवनियुक्त कार्यवाहक सचिव व उच्च शिक्षा के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव रत्नप्रिया और उप सचिव डॉ. शिवजी मालवीय के साथ बैठक कर बुधवार को प्रस्तावित बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का मुख्य मुद्दा यही होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 4,163 पदों और अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,017 पदों पर लंबित भर्ती प्रक्रिया कैसे जल्द शुरू की जाए। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को दो साल पूरे हो रहे हैं। बैठक में इन भर्तियों के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही नए आयोग में पद सृजन करते हुए चयन बोर्ड और उच्चतर आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समायोजित करने, सदस्यों और अन्य कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था करने पर भी चर्चा होगी। सदस्यों को 15 मार्च से अब तक वेतन नहीं मिला है। इस पर भी मंथन होगा कि चयन बोर्ड और उच्चतर के नाम से हो रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी कैसे की जाए।

आयोग की नियमावली में इसके लिए विधि अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान (टीजीटी बायो) 2011 के 83 पदों पर लंबित साक्षात्कार के मुद्दे और पूरी हो चुकी भर्तियों से जुड़े अभिलेखों के निस्तारण पर भी विचार होना है। दो साल से लंबित भर्तियों के शुरू होने का इंतजार कर रहे 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को इस बैठक से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed