फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways will run seven thousand buses on Mahakumbh, 550 buses will operate as shuttle service.

Prayagraj : महाकुंभ पर यूपी रोडवेज चलाएगा सात हजार बसें, 550 बस का संचालन शटल सेवा के रूप में होगा

Sun, 16 Jun 2024 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 12:04 PM IST
सार

पिछले कुंभ में यूपी रोडवेज ने 500 नई बसें भेजी थीं, लेकिन इस बार यह संख्या 1000 होने जा रही है। इन नई बसों में से 550 बस का संचालन शटल सेवा के रूप में होगा। जौनपुर, गोरखपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज झूंसी और दुर्जनपुर पर अस्थायी बस स्टेशन बनाएगा।

विज्ञापन
UP Roadways will run seven thousand buses on Mahakumbh, 550 buses will operate as shuttle service.
बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में यात्रियों की आवाजाही के लिए यूपी रोडवेज ने सात हजार बसें चलाएगा। महाकुंभ के दौरान प्रदेश के तकरीबन सभी डिपो से प्रयागराज के लिए बसों का आवागमन होगा। प्रयागराज से प्रदेश के सभी 75 जिलों के साथ राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के लिए भी बसें चलेंगी।

विज्ञापन


पिछले कुंभ में यूपी रोडवेज ने 500 नई बसें भेजी थीं, लेकिन इस बार यह संख्या 1000 होने जा रही है। इन नई बसों में से 550 बस का संचालन शटल सेवा के रूप में होगा। जौनपुर, गोरखपुर मार्ग पर यूपी रोडवेज झूंसी और दुर्जनपुर पर अस्थायी बस स्टेशन बनाएगा। वाराणसी, गोपीगंज मार्ग के रोडवेज सरस्वती गेट के पास, रायबरेली-लखनऊ एवं अयोध्या मार्ग के लिए राजर्षि टंडन आवासीय परिसर फाफामऊ के सामने एवं बेला कछार से, कौशाम्बी-कानपुर मार्ग के लिए नेहरू पार्क के पास, रीवा-चित्रकूट-बांदा मार्ग के लिए अंध विद्यालय लेप्रोसी चौराहा, मिर्जापुर-विंध्याचल मार्ग के लिए सरस्वती हाईटेक सिटी के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, महाकुंभ के दौरान शटल बसों का संचालन पूरामुफ्ती से हिंदू हॉस्टल, नेहरू पार्क से हिंदू हॉस्टल, नवाबगंज हाइवे से भारत स्काउट कॉलेज, शिवगढ़ हाइवे से भारत स्काउट कॉलेज, बेला कछार से भारत स्काउट, फूलपुर से अंदावा, हबूसा मोड़ से अंदावा, पंचदेवरा से लेप्रेसी चौराहा, गौहनिया से लेप्रेसी चौराहे तक होगा। इन सभी स्थानों से पांच-पांच मिनट के अंतराल पर बसें चलेंगी। यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि महाकुंभ तक इस प्लान में थोड़ा बहुत संशोधन हो सकता है। अभी यही तैयारी है कि प्रदेश के सभी जिलों एवं आसपास के राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए महाकुंभ के दौरान बसों का संचालन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed