फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Pratapgarh News Last Rites of Cock Murge Ka Antim Sanskar Terahvin Bhoj

पालतू मुर्गे की मौत: मालिक ने खेत में दफनाया, फिर तेरहवीं भी की, 500 लोगों को कराया भोजन, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Jul 2022 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Jul 2022 12:35 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में मुर्गे की मौत के बाद उसके मालिक ने उसके शव को दफनाया और फिर तेरहवीं कार्यक्रम में भोज का आयोजन कराया। भोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पालतू मुर्गे की मौत के बाद हुआ यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
UP Pratapgarh News Last Rites of Cock Murge Ka Antim Sanskar Terahvin Bhoj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से अनोखा मामला सामने आया है। यहां तेरहवीं कार्यक्रम का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जिले में मुर्गे की मौत के बाद उसके मालिक ने उसको दफनाया और फिर तेरहवीं कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया। मालिक ने 500 ग्रामीणों को भोज भी कराया। 
विज्ञापन


मामला प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना इलाके के बेहदौल कला गांव के रहने वाले शालिग्राम सरोज ने कुछ साल से अपने घर पर एक मुर्गा पाल रखा था, जिसकी मौत सात जुलाई 2022 को हो गई। मुर्गे के मालिक ने उसका शव गांव के ही एक खेत में दफना दिया। 
विज्ञापन


मुर्गे के नाम लाली था, मुर्गे की मौत के बाद विधिवत 13 दिन बाद तेरहवीं का कार्यक्रम हुआ। 19 जुलाई को हुए तेरहवीं कार्यक्रम में मालिक ने भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भोज में शामिल होकर भोजन ग्रहण किया। पालतू मुर्गे की मौत के बाद हुआ यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही लोग मालिक की सराहना करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed