{"_id":"60a34abb8ebc3e36ac1253d3","slug":"up-pratapgarh-man-sexually-assaulted-two-girls-by-giving-them-lure-of-mango","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर, आम का लालच दे बुलाया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर, आम का लालच दे बुलाया था घर
Tue, 18 May 2021 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 May 2021 10:34 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार आरोपी ने आम देने के बहाने बच्चियों को घर पर बुलाया और घर के अंदर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी मासूम सहेली के साथ यौन शोषण किया।
विज्ञापन
Rape With Child
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ कोतवाली के एक गांव में मासूम बच्चियों के साथ एक युवक द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सोमवार देर शाम की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी ने आम देने के बहाने बच्चियों को घर पर बुलाया और घर के अंदर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी मासूम सहेली के साथ यौन शोषण किया।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी पीड़िताओं के परिजनों को तब हुई जब बच्चियों को रक्तस्राव होने लगा। रात में ही पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया और दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा, जहां एक बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन