फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Police: Speed of Dial 112 will increase, 24 SUVs will join the fleet

UP Police : बढ़ेगी डायल 112 की रफ्तार, बेड़े में शामिल होंगी 24 एसयूवी, शासन ने दी हरी झंडी

Wed, 24 Apr 2024 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 06:42 PM IST
सार

मौजूदा समय में जनपद के डायल 112 इकाई में कुल 68 चारपहिया और 37 दोपहिया वाहन शामिल हैं। चारपहिया इनोवा हैं, जो डायल 112 सेवा की शुरुआत से ही लगाई गई हैं। इनमें से कई खस्ताहाल हो चुकी हैं। इसे देखते हुए ही शासन ने प्रयागराज के डायल 112 के बेड़े में 24 एसयूवी शामिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
UP Police: Speed of Dial 112 will increase, 24 SUVs will join the fleet
dial 112 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद के डायल 112 पुलिस की रफ्तार जल्द ही और बढ़ेगी। उसके बेड़े में 24 एसयूवी शामिल होंगी। इन्हें खराब हो चुकीं गाड़ियों की जगह लगाया जाएगा। शासन की ओर से हरी झंडी दे दी गई है और यह गाड़ियां जल्द ही आ जाएंगी। इससे पीआरवी का रिस्पांस टाइम बेहतर होगा और पीड़ितों तक जल्द मदद पहुंच सकेगी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में जनपद के डायल 112 इकाई में कुल 68 चारपहिया और 37 दोपहिया वाहन शामिल हैं। चारपहिया इनोवा हैं, जो डायल 112 सेवा की शुरुआत से ही लगाई गई हैं। इनमें से कई खस्ताहाल हो चुकी हैं। इसे देखते हुए ही शासन ने प्रयागराज के डायल 112 के बेड़े में 24 एसयूवी शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब इनोवा की जगह स्कॉर्पियो कार डायल 112 में तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


खराब हो चुकीं गाड़ियों की जगह इन नई एसयूवी को लगाया जाएगा। इससे रिस्पांस टाइम और बेहतर होगा। यानी किसी भी घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस जल्दी पहुंच सकेगी और पीड़ित की मदद की जा सकेगी। कानपुर समेत अन्य शहरों में डायल 112 के बेड़े में एसयूवी गाड़ियां शामिल की जा चुकी हैं। इसी क्रम में अब प्रयागराज में भी यही कारें भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीटी की जगह आईपैड

डायल 112 को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी नई व्यवस्था की गई है। गो लाइव नाम से डायल 112 के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। मौजूदा सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से डायल 112 के चारपहिया वाहनों में एमडीटी की जगह एप्पल आईपैड उपलब्ध करवाया गया है। इसी तरह दोपहिया वाहनों में भी एप्पल कंपनी की ही डिवाइस दी गई है। इससे सूचनाकर्ता की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। इसी तरह कुछ दिनों बाद यह व्यवस्था भी की जाएगी कि शिकायकर्ता को एसएमएस के साथ एक लिंक भी मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक कर वह जान सकेंगे कि डायल 112 की गाड़ी उनसे कितनी दूर पर मौजूद है या उसकी लोकेशन क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed