फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up police reward of Rs 25,000 has been announced on Atiq Ahmed son ali ahmed

प्रयागराज : पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे अली पर 25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 22 Feb 2022 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 12:27 PM IST
सार

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने में वांछित अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। हाईकोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज हो गई है। उसके साथियों का भी अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
up police reward of Rs 25,000 has been announced on Atiq Ahmed son ali ahmed
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के बाद अब छोटा बेटा अली भी इनामी हो गया है। जिला पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रॉपर्टी डीलर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने व जानलेवा हमले के मामले में करीब दो महीने से फरार है। उसके साथ ही उसके छह साथियों पर भी इनाम रखा गया है जो इसी मामले में वांछित हैं।

विज्ञापन




जिस मामले में अली व उसके साथियों पर इनाम घोषित किया गया है, वह करेली थाने में 31 दिसंबर को दर्ज हुआ था। सातों आरोपी तब से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस ने अली के अलावा मो. असद निवासी न्यू चकिया, मो. आरिफ उर्फ खचौली निवासी चकिया, संजय सिंह निवासी राजरूपपुर, फुल्लू निवासी कसारी मसारी, अमन निवासी खुल्दाबाद, इमरान उर्फ गुड्डू निवासी मुट्ठीगंज पर इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन




इन सभी के खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी हो चुका है। इससे पहले करेली थाने में ही अली के खिलाफ धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जिसमें उसके खिलाफ चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि  करेली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन इन गुर्गों पर मेहरबानी क्यों?
अतीक के बेटे अली व उसके छह साथियों को इनामी घोषित किया गया है लेकिन उसके कई ऐसे गुर्गे हैं जिन पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसे लेकर तरह-तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।



अतीक अहमद गैंग के कई सक्रिय सदस्यों के साथ जमीन पर कब्जे व अवैध प्लाटिंग के मामले में नामजद नूर हमजा पर करेली थाने में ही 27 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिवक्ता उमर ने उस पर चार फरवरी को नामजद केस दर्ज कराया था। लेकिन अब तक उसका बयान भी नहीं दर्ज किया गया।



इसी तरह कसारी मसारी निवासी नबी अहमद पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजरूपपुर निवासी 65 वर्षीय वीणा श्रीवास्तव ने उस पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये लेकर आरोपी ने उन्हें सरकारी जमीन बेच दी। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई।

बड़े बेटे पर भी घोषित है इनाम
अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर के खिलाफ भी पुलिस पुलिस इनाम घोषित कर चुकी है। कई साल बीत जाने के बाद भी उमर पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। 

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस उसकी काफी लंबे समय से तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी और दबिश भी दी जा चुकी है लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

गिरफ्तारी से बचने के लिए मोहम्मद उमर ने हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

उमर पर कारोबारी को अगवा कर पीटने का आरोप
उमर पर आरोप है कि 26 दिसंबर 2018 को उसने 25-30 बदमाशों के साथ लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को अगवा किया था।



प्रयागराज निवासी माफिया अतीक अहमद के कहने पर उसके बेटे उमर व गुर्गे कारोबारी को देवरिया जेल की बैरक में ले जाकर बंधक बनाया। वहां उसकी पिटाई की गई।



इसके बाद पिस्तौल सटाकर पांच कंपनियों को अपने करीबियों के नाम करवाया गया। जेल में पिटाई के दौरान मोहित से 45 करोड़ रुपये की जमीन के कागजात पर जबरदस्ती दस्तखत करा लिए गए।



उसे अधमरा कर लखनऊ में फेेंक दिया गया था। वारदात 26 दिसंबर 2018 की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें अतीक व उसके बेटे सहित कई लोगों को आरोपी बनाया। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मो. उमर फरार हो गया था।

लावारिस हाल में मिली दो फॉर्च्यूनर थाने लाई गईं
अतीक के बेटे अली समेत सात पर 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। चकिया में अतीक के घर पर भी पुलिस पहुंची। इस दौरान कुछ दूर पर संदिग्ध हाल में खड़ी दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया।


करेली एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि दोनों गाड़ियों को खुल्दाबाद थाने भेजवाया गया है। स्थानीय लोगों से पूछा गया लेकिन कोई इन गाड़ियों के बारे में कुछ बता नहीं सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed