फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: PGT exam from August 17 at 332 centers in the state

यूपी : सूबे के 332 केंद्रों पर पीजीटी की परीक्षा 17 अगस्त से

Mon, 16 Aug 2021 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 06:45 PM IST
सार

  • सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर बनाया गया है परीक्षा केंद्र 
  • कोविड गाइड लाइन के तहत संपन्न होगी परीक्षा, एसटीएफ और एलआईयू की नजर 

विज्ञापन
UP: PGT exam from August 17 at 332 centers in the state
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पीजीटी 2021 की परीक्षा सूबे के 332 केंद्रों पर होगी। सभी जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा मंगलवार और बुधवार को दो-दो पालियों में संपन्न होगी। चयन बोर्ड की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन होगा। एसटीएफ और एलआईयू भी परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव और परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि मंगलवार को पहली में 332 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 1,35491 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली की परीक्षा 319 केंद्रों पर होगी, जिसमें 1,30, 401 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज में पहली की परीक्षा 17 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 16 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा के लिए में जिले में 7742 अभ्यर्थी हैं। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में 7312 अभ्यर्थी हैं। उपसचिव ने बताया कि केंद्रों पर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को भी कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन विषयों की है परीक्षा
पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक चलेगी। पहली पाली में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, संगीत गायन की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed