{"_id":"bca05e9a8712428686925fcfb85d729e","slug":"up-pcs-competitor-seeking-students-walked-out-of-the-c-sat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी छात्रों की मांग यूपी पीसीएस से हटे सी-सैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी छात्रों की मांग यूपी पीसीएस से हटे सी-सैट
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 15 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्र्रतियोगी छात्रों ने केंद्र सरकार की ओर से सिविल सर्विसेज परीक्षा में सी-सैट को क्वालिफाइंग करने के फैसले का स्वागत किया है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ने उनके साथ किए गए वादे को पूरा किया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब यूपी पीसीएस की परीक्षा से भी सी-सैट की अनिवार्यता खत्म किए जाने की मांग की है।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की एक बैठक पार्षद राजू शुक्ला की मौजूदगी में हुई, इसमें इस बात को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की गई कि सिविल सेवा परीक्षा की दौड़ से बाहर हो चुके इलाहाबादी छात्रों के लिए अब नई उम्मीद जगी है। प्रतियोगी छात्रों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उसे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अनियमितता में हस्तक्षेप करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश करनी चाहिए।
समिति ने फैसला किया है कि अभी सुप्रीम कोर्ट में पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की गई है। इसमें मई के अंत तक सुनवाई की उम्मीद है। प्रतियोगी छात्र इसमें मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। छात्रों ने यूपी पीसीएस से सी-सैट हटाने के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही। बैठक में रवि सिंह, बजरंगी तिवारी, अयोध्या सिंह, अवनीश पांडेय, संदीप यादव, जटाशंकर मौर्य, शालिग्राम बिंद, दीपक मिश्र, संदीप तिवारी मौजूद रहे।