फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP News Candidates can now choose their preferred city, date and shift Candidates get Diwali gift

UP: अभ्यर्थी अब अपनी पसंद से चुनें शहर, तिथि और पाली... अभ्यर्थियों को मिला दिवाली का तोहफा

Sun, 19 Oct 2025 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Oct 2025 08:57 AM IST
सार

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) टियर-1 से अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत मिली है। आयोग ने अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा तिथि, शहर और पाली चुनने की सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
UP News Candidates can now choose their preferred city, date and shift Candidates get Diwali gift
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा दिया है। अभ्यर्थी अब अपना मनपसंद परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) टियर-1 से अभ्यर्थियों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


एसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयोग ने अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा तिथि, शहर और पाली चुनने की सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल में लॉगिन करना होगा और शहर (आवेदन के समय दिए गए तीन विकल्पों में से), तिथि और पाली का चयन करना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थी पोर्टल 22 से 28 अक्तूबर 2025 तक खुला रहेगा। पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आवेदन के समय तीन शहरों में जो विकल्प चुना था, उसके आधार पर अभ्यर्थियों को उन शहरों में विभिन्न तिथियों और पाली में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी शहर में एक विशिष्ट पाली चुन सकते हैं अभ्यर्थी
अभ्यर्थी किसी भी उपलब्ध तिथि पर अपनी पसंद के अनुसार किसी शहर में एक विशिष्ट पाली चुन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिन उम्मीदवारों ने क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प चुना है, उनके लिए तिथियों और पालियों के विकल्प सीमित हो सकते हैं। 

 

तिथि, शहर और शिफ्ट का विकल्प नहीं चुनते
यदि विकल्पों का प्रयोग करते समय, पहले चुने गए तीनों शहरों के सभी स्लॉट भर चुके हैं तो उम्मीदवार को वैकल्पिक शहरों की एक सूची दी जाएगी जहां स्लॉट उपलब्ध हों। जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक तिथि, शहर और शिफ्ट का विकल्प नहीं चुनते हैं, उनके लिए आयोग यह मान लेगा कि ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने के इच्छुक नहीं हैं।

अब 21 तक दर्ज होंगी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई) 2025 के टियर-I की संभावित उत्तर कुंजियों पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक बढ़ा दी गई है। पहले 16 से 19 अक्तूबर रात नौ बजे तक आयोग की वेबसाइट http:ssc.gov.in पर आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed