फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: MP Rita spoke on son Mayank meeting with Akhilesh Yadav, got ticket offer from SP

यूपी : बेटे मयंक के अखिलेश यादव से मुलाकात पर बोलीं सांसद रीता, सपा से मिला था टिकट का ऑफर

Wed, 23 Feb 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 08:21 PM IST
सार

सांसद रीता ने कहा कि सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मयंक बागवत कर रहे हैं।  अगर मयंक को बगावत ही करनी होती तो भाजपा द्वारा टिकट न देने के बाद वह चाहते तो लखनऊ कैंट से  नामांकन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
UP: MP Rita spoke on son Mayank meeting with Akhilesh Yadav, got ticket offer from SP
Prayagraj News : सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने पुत्र मयंक जोशी के साथ। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी से मुलाकात सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है। अखिलेश यादव द्वारा मुलाकात की फोटो ट्वीट किए जाने के एक दिन बाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात है।

विज्ञापन


इसके सियासी मयाने न निकाले जाएं। सांसद रीता ने कहा कि सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मयंक बागवत कर रहे हैं। अगर मयंक को बगावत ही करनी होती तो भाजपा द्वारा टिकट न देने के बाद वह चाहते तो लखनऊ कैंट से  नामांकन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


सांसद डा. रीता बहुगणा जोशी ने बताया मंगलवार 22 फरवरी को जब वह गृहमंत्री अमित शाह के साथ रोड शो करके अपने घर पहुंची तो उनके संज्ञान में आया कि मयंक जोशी ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की है। मैने जब मयंक से इस बारे में कंफर्म किया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से मेरी शिष्टाचार मुलाकात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: MP Rita spoke on son Mayank meeting with Akhilesh Yadav, got ticket offer from SP
Prayagraj News : अखिलेश यादव से मुलाकात करते मयंक जोशी। ट्विटर। - फोटो : ट्विटर।

सपा ने मयंक को दिया था लखनऊ कैंट से टिकट का ऑफर
सूत्र बताते हैं कि सांसद डॉ. रीता बहुगुणा  द्वारा भाजपा से मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट सीट से जब टिकट मांगी जा रही थी, उस दौरान सपा की तरफ से मयंक को टिकट का ऑफर दिया गया था। तब सांसद रीता के कहने पर मयंक ने वह ऑफर ठुकरा दिया था।

हालांकि सपा ने अंतिम समय तक मयंक की हां का इंतजार किया, लेकिन जब मयंक ने मना कर दिया तब जाकर सपा ने वहां से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed