Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Lok Sabha Election Result: Historic victory of Congress in Allahabad after 40 years, Ujjwal gets maximum vo

UP LokSabha Election Result : इलाहाबाद में कांग्रेस की 40 साल बाद ऐतिहासिक जीत, उज्ज्वल को मिले सर्वाधिक मत

Tue, 04 Jun 2024 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 09:53 PM IST
सार

शुरुआत से ही इंडिया गठबंधन इस सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा था और उसे भरोसा था कि 40 साल के बाद यह सीट फिर कांग्रेस के खाते में आएगी। आखिर चार दशक के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर इलाहाबाद संसदीय सीट पर अपना कब्जा जमाया।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result: Historic victory of Congress in Allahabad after 40 years, Ujjwal gets maximum vo
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर जीत के बाद प्रमाण पत्र दिखाते कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जीत वो भी ऐतिहासिक थी और यह भी ऐतिहासिक है। 1984 के उस चुनाव में बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2024 के इस चुनाव में उज्ज्वल रमण सिंह ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों के साथ जीत हासिल की।

विज्ञापन

हालांकि, शुरुआत से ही इंडिया गठबंधन इस सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा था और उसे भरोसा था कि 40 साल के बाद यह सीट फिर कांग्रेस के खाते में आएगी। आखिर चार दशक के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर इलाहाबाद संसदीय सीट पर अपना कब्जा जमाया। इससे पूर्व ‘बिग-बी’ अमिताभ बच्चन ने 1984 के चुनाव में इस सीट पर यूपी के पूर्व सीएम एवं एलकेडी के प्रत्याशी रहे हेमवती नंदन बहुगुणा को रिकॉर्ड 187795 मतों के अंतर से पराजित किया था।

विज्ञापन


वहीं, इस बार उज्ज्वल रमण सिंह ने 462145 मतों के साथ जीत हासिल की है और इस सीट से कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी को कभी इतनी संख्या में वोट नहीं मिले। इस सीट से उज्ज्वल रमण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी को 58795 मतों के अंतर से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नहीं लग सकी भाजपा की हैट्रिक

नीरज त्रिपाठी को 403350 कुल वोट मिले। अगर वह पिछले चुनाव में इसी सीट से सांसद चुनी गईं भाजपा की डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के बराबर वोट पा गए होते थे तो इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाती। 2019 के चुनाव में डॉ.रीता को इस सीट से 494454 लाख वोट मिले थे।


बाद के चरणों में तेजी से बढ़त बनाने वाले उज्ज्वल मतगणना के शुरुआती चरणों में बराबर की लड़ाई पर नजर आए। शुरुआती चरणों के रुझान यही संकेत दे रहे थे कि जीत-हार का अंतर बहुत ही मामूली हो सकता है, लेकिन पारा चढ़ने के साथ ही उज्ज्वल रमण सिंह को मिलने वाले मतों का ग्राफ भी तेजी से चढ़ने लगा। दोपहर तीन बजे तक मतों के अंतर ने उज्ज्वल की जीत सुनिश्चित कर दी और वह अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed