फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: High court strict regarding security of district courts, information sought for installation of cameras, entry from biometrics

यूपी : जिला अदालतों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कैमरे लगाने, बयोमैट्रिक से प्रवेश की मांगी जानकारी

Thu, 25 Nov 2021 09:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 09:00 PM IST
सार

कोर्ट ने सरकार से जानना चाहा है कि आजमगढ़ व लखनऊ अदालतों में बायोमेट्रिक कार्ड व्यवस्था कब तक लागू  होगी। इससे पहले कोर्ट ने पूछा था कि अदालतों में कितने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
UP: High court strict regarding security of district courts, information sought for installation of cameras, entry from biometrics
court news : court - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश की जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और बायोमैट्रिक कार्ड से प्रवेश देने जैसे तमाम सुरक्षा इंतजामों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है। बिजनौर की जिला अदालत में वर्ष 2019 में हुई गोलीबारी की घटना के बाद हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वत: प्रेरित जनहित याचिका कायम की है। याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने सरकार से जानना चाहा है कि आजमगढ़ व लखनऊ अदालतों में बायोमेट्रिक कार्ड व्यवस्था कब तक लागू  होगी। इससे पहले कोर्ट ने पूछा था कि अदालतों में कितने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मंजूरी दी गई है। सितंबर 21 तक इस मामले में कोई भी प्रगति न होने पर  कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। 20 फरवरी 20 से धन स्वीकृत नहीं हो सका है। कोर्ट ने सरकार को अदालतों में उचित सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। याचिका की सुनवाई  दो दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed