{"_id":"6654393ec016a48e3708467f","slug":"up-hearing-against-mp-afzal-ansari-in-gangster-case-in-high-court-today-final-decision-may-come-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : गैंगस्टर मामले में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई आज, आ सकता है फाइनल फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : गैंगस्टर मामले में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई आज, आ सकता है फाइनल फैसला
Mon, 27 May 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 May 2024 01:11 PM IST
सार
सांसद अफजाल अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट मामले में न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह मामले की सुनवाई कर रहे हैं। पिछली कई तारीखों से इस मुकदमे पर दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पेश की जा रही हैं। सोमवार को इस मामले में फाइनल फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में गैंगस्टर के तहत मिली चार साल की सजा के खिलाफ गाजीपुर के सांसद व प्रत्याशी अफजाल अंसारी की याचिका सोमवार को दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह मामले की सुनवाई कर रहे हैं। पिछली कई तारीखों से इस मुकदमे पर दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पेश की जा रही हैं। सोमवार को इस मामले में फाइनल फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी गाजीपुर के निवर्तमान सांसद हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर से फिर सपा से प्रत्याशी बनाया है। गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट से गैंगस्टर एक्ट के तहत मिली चार साल की सजा के आदेश को अफजाल ने हाईकोर्ट ने चुनौती दी है। फिलहाल सुप्रीम ने सजा पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन