{"_id":"63458ba73e6dde3cc20db223","slug":"up-government-should-take-effective-steps-to-deal-with-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने कहा : डेंगू से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने कहा : डेंगू से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए यूपी सरकार
Tue, 11 Oct 2022 08:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 08:58 PM IST
सार
कोर्ट के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने बताया की डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है। बताया गया कि जगह-जगह जरूरी छिड़काव भी हो रहा है और इसे अब और तेज गति दिया जाएगा।
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने मंगलवार को कोर्ट में एक केस की बहस खत्म होने के बाद मुख्य न्यायमूर्ति से अनुरोध किया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 40 प्रतिशत से अधिक अधिवक्ता डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर का कॉल्विन अस्पताल, बेली अस्पताल तथा अन्य सरकारी अस्पताल डेंगू के मरीजों से भर गया है।
उन्होंने मुख्य न्यायमूर्ति से अनुरोध किया कि कोर्ट सरकार के वकीलों से कहे कि वे शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए तत्काल जरूरी सघन छिड़काव करें ताकि डेंगू के फैलने पर रोक लग सके। मुख्य न्यायमूर्ति ने बार के अनुरोध पर कोर्ट में उपस्थित अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल से कहा कि वह कोर्ट को एक बजेे भोजनावकाश के लिए उठने से पहले बताएं कि प्रशासन जरूरी छिड़काव के लिए क्या कर रहा है।
कोर्ट के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने बताया की डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है। बताया गया कि जगह-जगह जरूरी छिड़काव भी हो रहा है और इसे अब और तेज गति दिया जाएगा ताकि डेंगू के फैलाव को रोका जा सके। मुख्य न्यायमूर्ति ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने यूपी सरकार को इस संबंध में ठोस कदम उठाने को भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने ने कोर्ट में उपस्थित बार के अध्यक्ष से कहा कि वह ब्लड डोनेशन के लिए कैंप भी लगाएं ताकि लोग सुरक्षा से ब्लड डोनेट करें और इसका जरूरत पड़ने पर उपयोग हो सके। मुख्य न्यायमूर्ति ने मंगलवार को मुकदमों की सुनवाई के दौरान कई केसों की सुनवाई इस कारण भी टाल दी कि कोर्ट को बताया गया कि बहस करने वाले अधिवक्ता डेंगू से पीड़ित हैं।