फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: food will be made in every tehsil Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone of eight take home ration plant

यूपी : हर तहसील में बनेगी पंजीरी, दलिया, प्रधानमंत्री करेंगे आठ टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास

Sun, 12 Dec 2021 04:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 04:42 AM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य संस्थाओं के माध्यम से बच्चों तथा महिलाओं को पंजीरी, दलिया, बेसन लड्डू आदि का वितरण किया जाता रहा है। अभी इनकी आपूर्ति प्रदेश स्तर पर की जाती है लेकिन अब जिले में ही इनके निर्माण की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
UP: food will be made in every tehsil Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone of eight take home ration plant
pm modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को वितरण के लिए पंजीरी, दलिया आदि का निर्माण अब हर तहसील में होगा। इसके लिए टेक होम राशन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। जिले में बनने वाले आठ प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को करेंगे।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य संस्थाओं के माध्यम से बच्चों तथा महिलाओं को पंजीरी, दलिया, बेसन लड्डू आदि का वितरण किया जाता रहा है। अभी इनकी आपूर्ति प्रदेश स्तर पर की जाती है लेकिन अब जिले में ही इनके निर्माण की योजना बनाई गई है। इसी के तहत टेक होम राशन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। इनके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के पास होगी। फिलहाल यह योजना सूबे के 43 जनपदों में लागू होगी। इसकी शुरुआत प्रयागराज से होेने जा रही है। इसके तहत जिले में बनने वाले आठ प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का खाका तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम का खाका तैयार होने लगा है। इसमें पूरे प्रदेश से कुल दो लाख 50 हजार 560 महिलाएं शामिल होंगी। इनमें से स्वयं सहायता से जुड़ी एक लाख आठ हजार 897 महिलाएं शामिल होंगी। 54715 बीसी सखी तथा 51332 सामुदायिक शौचालय संचालिकाएं शामिल होंगी। कन्या शुमंगला के लाभार्थियों की स31600 होगी। इनके अलावा टेक होम प्लांट से जुड़े 4040 सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मानक तय करने के साथ इनके चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महिलाओं को बसों के माध्यम से लाया जाएगा। हर बस में दो-दो कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में खुलेगा कंट्रोल रूम
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर प्रयागराज में मुख्य कंट्रोल रूम खुलेगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी कंट्रोल खोले जाएंगे, जो 24 घंटे काम करेंगे। सभी जिलों के डीएम, सीडीओ तथा अन्य संबंधित विभागों के अफसर एक दूसरे के साथ शासन के भी संपर्क में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed