फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP first and the country second sleeper Vande Bharat to hit the tracks on October 31; PM may flag it off.

प्रयागराज : यूपी की पहली और देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत 31 अक्तूबर से पटरी पर, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

Thu, 22 Oct 2026 05:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

राजधानी नई दिल्ली और वाराणसी के बीच जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। 31 अक्तूबर को वाराणसी में विशेष कार्यक्रम के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। नियमित संचालन की तारीख को लेकर रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

विज्ञापन
UP first and the country second sleeper Vande Bharat to hit the tracks on October 31; PM may flag it off.
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

राजधानी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ आगामी 31 अक्तूबर को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किए जाने की तैयारी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने पिछले महीने ही अपनी एक रिपोर्ट में वाराणसी और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की संभावना जताई थी, जो अब सच साबित होने जा रही है। 31 अक्तूबर को इस ट्रेन का संचालन एक स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा। वहीं, यह ट्रेन नियमित रूप से कब से पटरी पर दौड़ेगी, इसको लेकर रेलवे की ओर से जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बता दें अमर उजाला ने पिछले महीने ही अपनी एक रिपोर्ट में वाराणसी और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की संभावना जताई थी, जो अब सच साबित होने जा रही है। उद्धाटन के दिन स्लीपर वंदे भारत को सुबह 11 बजे वाराणसी से चलाया जा सकता है। प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ जंक्शन पर इसके स्वागत के कार्यक्रम की भी तैयारी है। हालांकि रेलवे अफसर अभी इस ट्रेन के संचालन से जुड़ी अधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नियमित होने पर सप्ताह में छह दिन चलेगी स्लीपर वंदे भारत

स्लीपर वंदे भारत नियमित होने के बाद सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 10:40 बजे बढ़ेगी। इसके बाद रात 12.40-12.45 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं वापसी की दिशा में, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 9:40 बजे नई दिल्ली से छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:45-4:50 बजे प्रयागराज और सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके संचालन की तिथि जल्द ही आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed