{"_id":"65761cba68e39268b607f02a","slug":"up-final-list-of-board-examination-centers-not-approved-in-most-of-the-districts-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अधिकांश जिलों में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर नहीं लगी मुहर, इस मामले में प्रयागराज भी पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अधिकांश जिलों में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर नहीं लगी मुहर, इस मामले में प्रयागराज भी पीछे
Mon, 11 Dec 2023 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 04:14 AM IST
सार
शासन की तरफ से यूपी बोर्ड को 10 दिसंबर तक का समय परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने का निर्देश दिया गया था, उसके बाद भी जिलों के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
up board exam 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई से लेकर प्रश्नपत्रों की छपाई तक का काम समय से पूरा कराने में जुटा हुआ है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अभी तक फाइनल नहीं हुई है। शासन की तरफ से यूपी बोर्ड को 10 दिसंबर तक का समय परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने का निर्देश दिया गया था, उसके बाद भी जिलों के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए संभावित केंद्रों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। बोर्ड की तरफ से 7864 संभावित केंद्रों की सूची जारी करने के साथ ही जिलों से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार करने का निर्देश बोर्ड सचिव ने दिया था। संभावित सूची में इस बार 1017 राजकीय स्कूलों के साथ ही एडेड विद्यालयों की संख्या 3537 और वित्त विहीन विद्यालयों की संख्या 3310 रही।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपत्तियां मांगी गई थी।जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया गया था कि आपत्तियाें का सही प्रकार से निस्तारण करने के बाद जिला समिति के सामने उसे रखा जाए और केंद्रों की अंतिम सूची फाइनल की जाए,लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी प्रदेश में करीब 60 से अधिक जिलों में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर मुहर नहीं लग सकी। ऐसे में बोर्ड की तरफ से केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं हो सकी। वहीं बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला का कहना है कि इसी सप्ताह परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज में भी नहीं लगी सकी अंतिम मुहर
प्रयागराज में भी यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं हो सकी। इस बारे में डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि जिला समिति के सामने केंद्रों की अंतिम सूची उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीद है कि सोमवार को इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची यूपी बोर्ड मुख्यालय को क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।