फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections: Web casting will be done at 173 booths of Kunda assembly, the commission has decided on the complaint of SP, BJP candidate

यूपी चुनाव : कुंडा विधानसभा के 173 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग, सपा, भाजपा प्रत्याशी ने जताई थी बूथ कैप्चरिंग की आशंका

Wed, 16 Feb 2022 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 07:22 PM IST
सार

जिले में कुंडा विधानसभा सीट सबसे अधिक संवेदनशील मानी जा रही है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के खिलाफ  सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्र मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
UP elections: Web casting will be done at 173 booths of Kunda assembly, the commission has decided on the complaint of SP, BJP candidate
Pratapgarh News : गुलशन यादव, सपा प्रत्याशी कुंडा विधानसभा। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

कुंडा विधानसभा में सियासी पार चढ़ गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव आयोग तक शिकायतें पहुंच रही हैं। भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने 173 बूथों पर कैप्चरिंग करने की आशंका जताते हुए निर्वाचन आयोग से वेबकॉस्टिंग कराने की मांग की है। जिसे आयोग ने स्वीकार भी कर लिया है। वहीं कंट्रोल रूम में  भी लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रहीं हैं। 

विज्ञापन




जिले में कुंडा विधानसभा सीट सबसे अधिक संवेदनशील मानी जा रही है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के खिलाफ  सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्र मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन




चुनाव प्रचार के दौरान कुंडा में बूथ कैप्चरिंग की आशंका भी प्रत्याशी अभी से जता रहे हैं। ऐसे में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने 173 बूथों की सूची अफसरों को सौंपते हुए अधिक से अधिक संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ वेबकास्टिंग कराने की मांग की है। इससे पहले भी दोनों दलों के प्रत्याशी कुंडा के रिटर्निंग अफसर से मिलकर अपना विरोध जता  चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब चुनाव अधिकारी उन बूथों का निरीक्षण कर प्रत्याशियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। आरओ सतीशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों की शिकायत पर सभी 173 बूथों पर वेबकास्टिंग कराने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed