फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections: Criminals brought up under BJP rule - Faggan

यूपी चुनाव : भाजपा राज में ऊपर पहुंचा दिए गए अपराधी-फग्गन

Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
UP elections: Criminals brought up under BJP rule - Faggan
भाजपा सरकार में गुंडे, माफिया जेल में या फिर ऊपर पहुंचा दिए गए : फग्गन
विज्ञापन

चरवा (कौशाम्बी)। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पहले प्रदेश में जो अराजकता का माहौल था उसे भाजपा सरकार ने मिटा दिया। गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर ऊपर पहुंचा दिए गए। पिछले पांच साल से सभी को 18 घंटे बिजली देने का काम सरकार कर रही है।

सोमवार को चायल विधान सभा के काजू बाजार व देवरा तिराहे पर भाजपा, अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा करने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि वह पिछली सरकार व योगी सरकार के कार्यकाल की तुलना करे तो अपने आप पता चल जाएगा कि पांच साल में प्रदेश कहां से कहां पहुंच गया है। प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को सरकार की तरफ से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। छोटे-छोटे गांवों के हर घर तक बिजली पहुंचाई गई। शहर से लेकर गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया गया। कहा कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्पों को लेकर चलती रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शिवदानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed