फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections 2022: PM Modi said - the family members insulted Mahatma Buddha only on the land of Buddha

यूपी चुनाव 2022 : पीएम मोदी बोले-परिवारवादियों ने तथागत की धरती पर महात्मा बुद्ध का किया अपमान

Wed, 23 Feb 2022 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 08:54 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने सपा का नाम लिए बगैर कहा कि घोर परिवार वादियों का एक वीडियो उन्होंने मंगलवार को देखा था। जिसमें परिवारवादी ने बुद्ध की इस धरती पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लेने से इनकार कर दिया। जबकि, चांदी का मुकुट देखा तो मुंह में पानी आ गया।
 

विज्ञापन
UP elections 2022: PM Modi said - the family members insulted Mahatma Buddha only on the land of Buddha
Kaushambi : कौशाम्बी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : कौशाम्बी

विस्तार

गौसपुर टिकरी की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ आक्रामक दिखे। उन्होंने गौतम बुद्ध व सरदार बल्लभ भाई पटेल का नाम लेकर दलितों, पिछड़ों को अपने पाले में करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 


 

सयांरा में बने रेलवे ओवरब्रिज का नाम भी उन्होंने महराजा बिजली पासी के नाम करने की बात कही। पीएम को बखूबी मालूम था कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अनुसूचित और पिछ़ड़ी जाति के मतदाता ही निर्णायक होते हैं। इसी वजह से उनका सारा फोकस किसान, गरीब कल्याण के अलावा इन्हीं जातियों को पाले में करने पर था।

विज्ञापन

 



प्रधानमंत्री ने सपा का नाम लिए बगैर कहा कि घोर परिवार वादियों का एक वीडियो उन्होंने मंगलवार को देखा था। जिसमें परिवारवादी ने बुद्ध की इस धरती पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लेने से इनकार कर दिया। जबकि, चांदी का मुकुट देखा तो मुंह में पानी आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP elections 2022: PM Modi said - the family members insulted Mahatma Buddha only on the land of Buddha
Kaushambi : कौशाम्बी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Kaushambi

गुजरात में सरदार पटेल को देखने विदेशों से आते हैं लोग

 

भगवान बुद्ध की प्रतिमा को स्वीकार नहीं करके परिवार वादियों ने दलित, पिछड़ों व गरीबों का अपमान किया है। सरदार बल्लभ भाई पटेल को लेकर कहा कि गुजरात में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा है। देश के अलावा विदेशों तक से लोग उन्हें नमन करने जाते हैं। लेकिन यह परिवारवादी उन्हें नमन तक करने नहीं पहुंचे।

 

 


अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल से अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो डॉक्टर पटेल अक्सर आया करते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, शोषित, पिछड़े और दलित वर्ग के कल्याण में लगा दिया। यहां आने पर उनकी यादें
जेहन में ताजी हो गईं। प्रधानमंत्री यहीं नहीं रुके, कहा कि सिराथू विधानसभा के सयांरा में जो रेलवे ओवरब्रिज बना उसका नाम उन्होंने महाराजा बिजली पासी के नाम पर रखा है। 

UP elections 2022: PM Modi said - the family members insulted Mahatma Buddha only on the land of Buddha
Kaushambi : कौशाम्बी में भाजपा की जनसभा संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी को मां शीतला की प्रतिमा भेंट करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Kaushambi

पीतल नगरी, प्रभाष गिरी व मां शीतला का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी का पौराणिक महत्व है। इसी को देखते हुए इसे राम वनगमन पथ व बौद्ध सर्किट से जोड़ा गया। जिले की पीतल नगरी का जिक्र करते हुए कहा कि सारे कारखाने तबाह हो गए। पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। वन डिस्ट्रिक्ट वन उत्पाद की बात करते हुए कहा कि यहां के केले को पहचान दिलाने के लिए यह किया गया है।

 


 

 

पीएम ने शक्तिपीठ मां शीतला व प्रभाष गिरी पर्वत का भी जिक्र भी अपने संबोधन में किया। हालांकि, आचार संहिता लागू होने के कारण उन्होंने कोई घोषणा नहीं की, लेकिन इशारों में कहा कि जनता के कई सपने हैं। एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बना दो, आपके सारे सपने मेरे संकल्प होंगे।
 

 


घर जाकर सभी से मेरा प्रणाम कहना
पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आप लोग घर जाए तो वहां मिलने वाले सभी लोगों से मेरा प्रणाम कहना। बोलना मोदी जी ने प्रणाम कहा है। साथ ही कहा कि मतदान के दिन लोगों को ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पोलिंग बूथ ले जाकर वोट डलवाएं। इसके बाद उन्होंने जिले की तीन व चित्रकूट जनपद के दो विधान सभा प्रत्याशियों के साथ हाथ उठवाकर उनको जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed