फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up election 2022: Prayagraj, Kaushambi and Pratapgarh will vote in the fifth phase

up election 2022 :   प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में पांचवें चरण में 27 फरवरी को होगा मतदान

Sat, 08 Jan 2022 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 05:54 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की कुल 22 सीटों पर पांचवें चरण में  27 फरवरी को मतदान होगा। परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

विज्ञापन
up election 2022: Prayagraj, Kaushambi and Pratapgarh will vote in the fifth phase
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की कुल 22 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होगा। परिणाम 10 मार्च को आएंगे। 

विज्ञापन


प्रयागराज में फाफामऊ, सोरांव (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चमी, इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद दक्षिणी, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित) और प्रतापगढ़ के रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी और रानीगंज। इसी तरह कौशाम्बी में सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित) और चायल विधानसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान होगा। 

विज्ञापन

पांचवां चरण में कुल 60 सीटों पर मतदान होगा। इसमें प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ सहित कुल 11 जिले शामिल हैं। इसके लिए अधिसूचना एक फरवरी को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख आठ फरवरी निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी और नाम वापसी नाम वापसी 11 फरवरी के साथ मतदान 27 फरवरी को होगा। 

आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रयागराज पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। आचार संहिता लगते ही जनपद की सीमा और जनपद के अंदर कुल 99 बैरियर नाका चेक पोस्ट पर निगरानी तेज कर दी गई है। जनपद के अंदर आचार संहिता का पालन कराने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। कुल 72 स्टैटिक और उड़न दस्ते पूरी मुस्तैद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

up election 2022: Prayagraj, Kaushambi and Pratapgarh will vote in the fifth phase
Prayagraj News : शहर में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटवाती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

प्रयागराज चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गया है। कोतवाली पुलिस सभी राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बैनर पोस्टर हटाने के लिए अपने लाव लश्कर के साथ चौक क्षेत्र में आ धमकी और सभी पार्टियों के होर्डिंग बैनर को हटाना शुरू कर दिया। चौक घंटाघर ,जीरो रोड, लोकनाथ, कोतवाली के सभी क्षेत्रों से बैनर पोस्टर हटा दिए गए। यह क्षेत्र, अब खुला खुला नजर रहा है कोतवाली इंचार्ज नरेंद्र प्रसाद, घंटाघर, बादशाही मंडी, सूरजकुंड, बहादुरगंज की पुलिस साथ चल रही थी।

प्रतापगढ़ : ड्रोन कैमरों की निगरानी में 54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बल कराएंगे चुनाव 

विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ ही तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिले की सात विधानसभाओं में चुनाव कराने के लिए 54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बल व 31 सेक्शन पीएसी लगाई जाएगी। इसके अलावा सिविल पुलिस भी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। सातों विधानसभाओं के 650 गांव को अति संवेदनशील के दायरे में रखा गया है। यहां लगातार पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ड्रोन कैमरों नजर रखेगी। 

विधानसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान हुई चूक किसी भी कीमत पर न दोहराई जाए, इसके लिए लगातार पुलिसकर्मियों से सूचनाएं मांगी जा रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले में 54 सेक्शन अर्द्धसैनिक बल, 21 सेक्शन पीएसी की डिमांड की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लालगंज, कुंडा व पट्टी विधानसभा क्षेत्र में 18-18 सेक्शन अर्द्धसैनिक बलों के हवाले सुरक्षा व्यवस्था की कमान रहेगी।

जिले में 650 गांवों को अतिसंवेदनशील के दायरे में रखकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं। ऐसे गांवों में अर्द्धसैनिक बलों की टीम फ्लैग मार्च करते हुए बवालियों पर नजर रखेगी। सभी विधानसभाओं में चिह्नित अतिसंवेदनशील गांवों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सभी विधानसभाओं में ड्रोन कैमरे के साथ फोर्स चक्रमण करेगी। 

तीस पुलिसकर्मियों की अलग से बनेगी टोली
प्रतापगढ़ में विधानसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी विधानसभाओं पर नजर रखने के लिए 30 सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया जाएगा। इसमें निरीक्षक, दरोगा से लेकर मुख्य आरक्षी व आरक्षी को शामिल किया गया है। यह लोग आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही मतदान होने तक अपने-अपने क्षेत्रों में रहते हुए चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखते हुए उन पर कार्रवाई करेंगे। सभी को अलग से वाहन उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस टीम में तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

अर्द्धसैनिक बलों के रुकने के लिए इंटर कॉलेजों में होगी व्यवस्था
जिले की सातों विधानसभा में चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए कॉलेजों में व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए पट्टी स्थित बेनी प्रताप सिंह सोमवंशी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिले की सातों विधानसभा में सकुशल चुनाव कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं। आयोग के निर्देशों का पालन कराने के लिए टीम गठित की जाएगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल व पीएसी की डिमांड की गई है। अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। - सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed