{"_id":"5e5e40c38ebc3eebb63aea39","slug":"up-direct-flights-will-also-start-from-prayagraj-to-bhopal-dehradun-and-indore-on-march-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 29 मार्च को प्रयागराज से भोपाल, देहरादून और इंदौर की सीधी उड़ाने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 29 मार्च को प्रयागराज से भोपाल, देहरादून और इंदौर की सीधी उड़ाने शुरू
Tue, 03 Mar 2020 05:04 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से अब देश के 10 प्रमुख शहरों का सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। 29 मार्च से प्रयागराज की सीधी हवाई कनेक्टिविटी भोपाल ,इंदौर और देहरादून के लिए भी हो जाएगी। इन तीनों ही शहरों के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट में यह पहला मौका होगा जब एक ही दिन में तीन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरु होगी। इसके पहले 5 मार्च को पुणे के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
पिछले माह ही अमर उजाला ने डीजीसीए द्वारा 29 मार्च से प्रयागराज एयरपोर्ट के समर शेडयूल में भोपाल, देहरादून हवाई सेवा का स्लॉट जारी किए जाने का समाचार प्रकाशित किया था । हालांकि तब इंडिगो ने इन तीनों ही शहरों की समय सारणी जारी नहीं की थी। अब कंपनी ने तीनों ही शहरों के लिए समय सारणी जारी करने के साथ ही बुकिंग शुरू कर दी है। वर्तमान समय प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो और मुंबई ,कोलकाता ,रायपुर, गोरखपुर और बंगलुरु के लिए प्रतिदिन एक-एक विमान उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस माह चार और शहरों के लिए विमान संचालन शुरू होने के बाद प्रयागराज की 10 शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी। आने वाले दिनों में भुवनेश्वर नागपुर और पटना के लिए भी विमान सेवा शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है।