फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Deputy CM Brajesh Pathak rebuts Akhilesh Yadav's statements regarding Umesh Pal shotout

यूपी : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उमेश पाल शूटआउट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार

Sun, 02 Apr 2023 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 07:03 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उमेश पाल शूटआउट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। कहा कि समाजवादी पार्टी से ही पुष्पित पल्लवित यें माफिया हैं। उमेश पाल की निर्मलता से की गई हत्या पर प्रश्नचिन्ह लगाना उचित नहीं है।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Brajesh Pathak rebuts Akhilesh Yadav's statements regarding Umesh Pal shotout
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उमेश पाल शूटआउट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। कहा कि समाजवादी पार्टी से ही पुष्पित पल्लवित यें माफिया हैं। उमेश पाल की निर्मलता से की गई हत्या पर प्रश्नचिन्ह लगाना उचित नहीं है। माफिया और अपराधियों को शेल्टर देने के काम समाजवादी पार्टी करती आई है। प्रदेश की जनता यह सब अच्छी तरह से देख रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कानपुर में आरोप लगाया था कि उमेश पाल मामले को लेकर बीजेपी हिंदू-मुस्लिम कराना चाहती है। अखिलेश के पैरों के तले जमीन खिसक चुकी है। अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर लिखे कमेंट पर न्यूज़ बनती है। अखिलेश यादव चाहते हैं कि न्यूज़ में बने रहे और करना कुछ ना पड़े। अखिलेश यादव की जिंदगी राजकुमार की तरह है। जनता के दुख दर्द का उन्हें कोई पता नहीं है। 2017 के पहले अखिलेश यादव ने प्रयागराज को क्या बना कर रख दिया है सबको पता है। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड में 12वीं की इतिहास की पाठ्य पुस्तक से मुगल का इतिहास चैप्टर हटाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम अपनी नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना चाहते हैं। पुराने काल में हमारी संस्कृति से लोगों को वंचित किया जा रहा था। हम अपनी असली संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। डिप्टी सीएम ने केंद्र व राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की। 2025 के महाकुंभ आयोजन को लेकर कहा हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

देश में कोविड के बढ़ रहे मामलों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यूपी में कोविड के जो मरीज मिले हैं अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम हैं। अस्पतालों की स्थिति यह है कि कोई मरीज अस्पताल नहीं गया है। सर्दी जुकाम के लक्षण आने के बाद मरीज 3 दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी किया है।

कहा "कोविड मरीज पाए जाने पर होम आइसोलेशन में इलाज करें। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करें। कोविड को लेकर अस्पतालों को भी पूरी तरह से तैयार रखें। निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे तो बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी 2024 में 2014 का परिणाम दोहरायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed