फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up boardUP Board Three publishers authorized for high school and intermediate NCERT text books

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल और इंटर की एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों के लिए तीन प्रकाशक अधिकृत

Wed, 20 Jul 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 10:27 PM IST
सार

सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि जनपदों से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ निजी मुद्रकों और प्रकाशकों द्वारा अनाधिकृत रूप से पुस्तकों का प्रकाशन कर बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती एनसीईआरटी की पुस्तकें  अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

विज्ञापन
up boardUP Board Three publishers authorized for high school and intermediate NCERT text books
UP board result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने सत्र 2022-23 में हाईस्कूल और इंटर की पाठ्य पुस्तकों के लिए तीन प्रकाशकों को अधिकृत किया है। इस संबंध में सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है कि अधिकृत मुद्रकों से वार्ता पुस्तकों के विक्रय हेतु स्टॉल लगवाकर बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थी गुणवत्ता पूर्ण एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों से वंचित न हो सकें। 

विज्ञापन



सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि जनपदों से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ निजी मुद्रकों और प्रकाशकों द्वारा अनाधिकृत रूप से पुस्तकों का प्रकाशन कर बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती एनसीईआरटी की पुस्तकें  अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन



इस बाबत सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के कुल 34 विषयों के अंतर्गत 67 एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण एवं वितरण के लिए कुल तीन मुद्रकों  श्री कैला जी बुक्स प्रा.लि. हास्पिटल रोड, आगरा, पीतांबरा बुक्स प्रा. लि. औद्योगिक क्षेत्र बिजौली झांसी और डायनामिक टेक्स्ट बुक्स प्रिंटर्स प्रा. लि. औद्योगिक क्षेत्र बिजौली, झांसी को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसे संपर्क कर विद्यार्थियों को उचित मूल्य पर पुस्तक  उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अनाधिकृत रूप से पुस्तक विक्रय करने वाले निजी मुद्रकों और प्रकाशकों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed