फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: The date of filling the form increased twice, yet the candidates did not increase

यूपी बोर्ड: दो बार बढ़ी फॉर्म भरने की तिथि, फिर भी नहीं बढ़े परीक्षार्थी

Wed, 10 Nov 2021 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
UP Board: The date of filling the form increased twice, yet the candidates did not increase
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा वर्ष 2022 में कराई जाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले लगभग पौने पांच लाख अभ्यर्थी कम बैठेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड दो बार परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा चुका है।
विज्ञापन


पिछली बार परीक्षा में जहां 56 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 51,27,743 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक नौवीं में 3178305 और 11 वीं में 2662303 यानी कुल 5840608 अभ्यर्थियों ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन



हाईस्कूल में 2770772 अभ्यर्थियों ने और इंटरमीडिएट में 2356971 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए के लिए पंजीकरण फॉर्म भरे हैं। परीक्षार्थियों की कम संख्या को देखते हुए यूपी बोर्ड को दो बार आवेदन की अंतिम बढ़ानी पड़ी थी, लेकिन इसके बाद भी परीक्षार्थियों की संख्या नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए पहले विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर थी। लेकिन कोरोना के चलते तमाम अभ्यर्थी पंजीकरण से वंचित रह गए थे। कोरोना वायरस के संक्रमण व शिक्षक नेताओं और प्रधानाचार्यों की मांग पर यूपी बोर्ड आवेदन की अंतिम 19 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई थी।


लेकिन इसके बाद भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ी तो यूपी बोर्ड ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 8 नवंबर तक बढ़ा दी थी। अंतिम तिथि तक दसवीं में 2770772 व इंटरमीडिएट में 2356971 यानी कुल  5127743 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। पिछले साल 12 वीं में 2994312 व 10 वीं में 2609501 यानी कुल 5603813 अभ्यर्थियों ने बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed