फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Students will give marks improvement exam in three weeks of preparation

यूपी बोर्ड: तीन सप्ताह की तैयारी में अंक सुधार की परीक्षा देंगे छात्र 

Mon, 30 Aug 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 09:46 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की ओर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के  बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बोर्ड के फार्मूले पर आपत्ति जताते हुए कम नंबर मिलने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
UP Board: Students will give marks improvement exam in three weeks of preparation
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम समाप्त हो गई। परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर के मध्य संपन्न होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र सिर्फ तीन सप्ताह की तैयारी में अंक सुधार परीक्षा देंगे। हालांकि ग्रीवांस सेल में अंक सुधार के लिए आईं शिकायतों की तुलना में परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या कम बताई जा रही है। हालांकि अभी यूपी बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन

UP Board: Students will give marks improvement exam in three weeks of preparation
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपी बोर्ड की ओर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के  बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बोर्ड के फार्मूले पर आपत्ति जताते हुए कम नंबर मिलने का आरोप लगाया था। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों की परीक्षाफल से जुड़ी खामियों को दूर करने के लिए ग्रीवांस सेल और ऑनलाइन माध्यम से शिकायत ली थी। बाद में बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय लिया। बोर्ड की ओर इसके लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन लिया गया। छात्रों को प्रधानाचार्य के पास आवेदन के लिए 27 अगस्त तक मौका दिया गया था। जबकि प्रधानाचार्यों को कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से  बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन अपलोड करने के लिए 29 अगस्त तक क ा समय दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board: Students will give marks improvement exam in three weeks of preparation
up board - फोटो : Amar Ujala Graphics
बोर्ड की चूक, अंक सुधार परीक्षा देने को मजबूर छात्र 
यूपी बोर्ड ने  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2021 की परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों के अंक पत्र में गड़बड़ी रही। नंबर कम मिलने की शिकायत के साथ ही सूबे में तकरीबन एक लाख विद्यार्थियों के अंकपत्र में नंबर की जगह पर ट्रिपल एक्स लिखा हुआ है। जबकि, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। अंकपत्र में नंबर गायब होने की शिकायत लेकर विद्यार्थी प्रधानाचार्य के पास पहुंचे। प्रधानाचार्योँ ने बोर्ड के अफसरों से संपर्क किया तो कहा गया कि ग्रीवांस सेल में शिकायत करें। अंकपत्र में जो भी कमी है, दूर कर दी जाएगी। प्रधानाचार्यों का कहना है कि बाद में बोर्ड की ओर से कहा गया कि ऐसे विद्यार्थी भी अंकसुधार परीक्षा के लिए आवेदन करें। तभी अंकपत्र में नंबर चढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed