फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board sent list to DIOS to cancel the recognition of 199 schools.

UP Borad : यूपी बोर्ड ने 199 विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए डीआईओएस को भेजी सूची

Sun, 03 Dec 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 12:38 PM IST
सार

2024 की बोर्ड परीक्षा से 253 स्कूलों को पहले ही डिबार किया जा चुका है। वहीं, जिन 199 स्कूलों की मान्यता छीनने की कार्रवाई चल रही है, उनमें गाजीपुर के 16, बलिया व मऊ के 12-12 स्कूल जबकि लखनऊ के आठ स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Board sent list to DIOS to cancel the recognition of 199 schools.
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड द्वारा 199 स्कूलों की मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई चल रही है। इन सभी विद्यालयों को 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्र बनने नहीं दिया जाएगा। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों के माध्यम से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इन स्कूलों की सूची भेजी है।

विज्ञापन


इनमें से तमाम स्कूल ऐसे हैं, जहां बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता या सामूहिक नकल के प्रकरण सामने आए हैं। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं में नकल करवाने या दूसरे गंभीर आरोपों में फंसे हैं। इनमें से अधिकांश स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई संयुक्त शिक्षा निदेशक से लेकर शासन स्तर तक लंबित है।
विज्ञापन


बता दें कि 2024 की बोर्ड परीक्षा से 253 स्कूलों को पहले ही डिबार किया जा चुका है। वहीं, जिन 199 स्कूलों की मान्यता छीनने की कार्रवाई चल रही है, उनमें गाजीपुर के 16, बलिया व मऊ के 12-12 स्कूल जबकि लखनऊ के आठ स्कूल शामिल हैं। प्रयागराज के चार स्कूलों न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सिन्धीटोला शंकरगढ़, बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज चंद्रसेनपुर, यूडी मेमोरिल इंटर कॉलेज असरावे कलां और पंचम लाल आश्रम इंटर कॉलेज गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्टनगर का नाम भी सूची में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed