फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board result will come before April 25, UPMSP can break its record

UP Board Result : 25 अप्रैल से पहले आएगा यूपी बोर्ड का परिणाम, UPMSP तोड़ सकता है अपना रिकॉर्ड

Thu, 11 Apr 2024 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल के तीसरे सप्ताह यानी 25 अप्रैल के पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। आयोग में इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो बोर्ड अपना परिणाम जारी करने का अपना नया रिकॉर्ड बना सकता है। 

विज्ञापन
UP Board result will come before April 25, UPMSP can break its record
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल से पहले जारी किया जा सकता है। अगर 25 से पहले परिणाम जारी हुआ तो यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। इसके पहले 2023 में बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड मुख्यालय से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की गई थी। परीक्षा के लिए आठ हजार से अधिक केंद्र बनाए गए थे और नौ मार्च तक परीक्षाएं पूरी हुई थीं।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। 31 मार्च तक मूल्यांकन भी हो गया। मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की हत्या के चलते कई दिन तक प्रक्रिया बाधित भी हुई। मूल्यांकन के बाद कापियां क्षेत्रीय कार्यालयों में रख दी गई हैं। अब परिणाम तैयार करने का काम चल रहा है। आसार है कि 25 अप्रैल से पहले परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूर्व में कब-कब जारी हुए थे परिणाम

यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2023 में 25 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिया था। उससे पहले 2022 में 18 जून को, 2021 में 31 जुलाई को, 2020 में 27 जून को, 2019 में 27 अप्रैल को, 2018 में 29 अप्रैल को जारी किया था।

परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। इस बार परिणाम जारी करने में पिछले वर्ष का भी रिकार्ड तोड़ने की योजना है। 20 अप्रैल के बाद किसी भी दिन परिणाम आ सकता है। - दिब्यकांत शुक्ल, सचिव, यूपी बोर्ड, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed