फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: Daughters are first class everywhere, from top ten merit to overall results

UP Board Result : हर जगह बेटियां फर्स्ट क्लास, टॉपटेन की मेरिट से लेकर ओवरआल परिणाम तक

Fri, 25 Apr 2025 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की टॉप टेन की मेरिट हो या पूरा परीक्षा परिणाम, हर जगह बेटियां फर्स्ट क्लास पास हुईं। ससम्मान प्रथम श्रैणी व प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में बेटियां इस बार भी काफी आगे निकल गईं।

विज्ञापन
UP Board Result: Daughters are first class everywhere, from top ten merit to overall results
बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मिठाई खिलाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की टॉप टेन की मेरिट हो या पूरा परीक्षा परिणाम, हर जगह बेटियां फर्स्ट क्लास पास हुईं। ससम्मान प्रथम श्रैणी व प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में बेटियां इस बार भी काफी आगे निकल गईं। द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में छात्रों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन

हालांकि, वर्ष 2024 के मुकाबले इस बार ससम्मान प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या में 3.1 फीसदी की कमी आई है। हाईस्कूल की टॉप-10 मेरिट में 55 मेधावियों को जगह मिली है, जिनमें 43 छात्राएं और केवल 12 छात्र शामिल हैं। यानी टॉप-10 मेरिट में 78 फीसदी छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की टॉप-10 मेरिट में कुल 30 मेधावियों में 29 छात्राएं और केवल छह छात्र शामिल हैं। इंटर की टॉप-10 मेरिट में 80 फीसदी बेटियां शामिल हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा प्रथम श्रेणी और सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में भी बेटियाें ने बाजी मारी है। परीक्षा में शामिल 2598560 परीक्षार्थियों में से 2108774 उत्तीर्ण घोषित किए गए। सम्मान सहित प्रथम श्रेणी (75 प्रतिशत या उससे अधिक प्राप्तांक) में कुल 162128 परीक्षार्थी (7.69 फीसदी) सफल रहे, जिनमें 61552 छात्र (5.79 फीसदी) और 1007576 छात्राएं (9.61 फीसदी) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में भी बेटियां आगे रहीं। प्रथम श्रेणी में 390205 छात्र (36.72 फीसदी) व 483789 छात्राएं (46.24 फीसदी) सफल रहीं। द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में छात्रों की संख्या अधिक है। द्वितीय श्रेणी में 522065 छात्र एवं 406182 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जिनका प्रतिशत क्रमश: 49.13 व 38.83 फीसदी रहा। तृतीय श्रेणी में 47782 छात्र (4.50 फीसदी) व 30067 छात्राएं (2.87 फीसदी) उत्तीर्ण घोषित किए गए।

बेटियों ने कई वर्षों से बना रखी है बढ़त

पिछले पांच वर्षों की बात करें तो हर साल ससम्मान प्रथम श्रेणी व प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में बेटियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा। वर्ष 2020 में 3.10 व 3.74 फीसदी, 2022 में 4.30 व 6.81 फीसदी, 2023 में 6.22 व 10.30 फीसदी, वर्ष 2024 में 8.22 व 13.53 फीसदी क्रमश: छात्र एवं छात्राएं ससम्मान प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं, प्रथम श्रेणी में वर्ष 2020 में 30.54 व 37.52 फीसदी, 2022 में 36.80 व 46.44 फीसदी, 2023 में 31.77 व 40.61 फीसदी, 2024 में 35.15 व 43.10 फीसदी क्रमश: छात्र एवं छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

टॉप टेन मेरिट में घटी मेधावियों की संख्या

यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की प्रदेश स्तरीय टॉप टेन मेरिट में मेधावियों को संख्या पिछले साल की तुलना में काफी कम हो गई है। वर्ष 2024 की हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट में 156 मेधावी शामिल थे और इंटरमीडिएट की टॉप टेन मेरिट में 408 मेधावियों ने जगह बनाई थी। इस बार हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट में महज 55 व इंटर की टॉप टेन मेरिट में केवल 30 मेधावी ही अपनी जगह बना सके।

रिजल्ट एक नजर में- सभी केंद्र:
रिजल्ट एक नजर मेंहाईस्कूल
  • कुल पंजीकृत - 2732165
  • परीक्षा में शामिल - 2545815
  • उत्तीर्ण - 2294122
  • उत्तीर्ण प्रतिशत - 90.11
  • 2024 के सापेक्ष में उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.56 की वृद्धि
  • कुल 1327024 बालकों में से 1149984 उत्तीर्ण
  • बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66
  • कुल 1218791 में से 1144138 बालिकाएं उत्तीर्ण
  • बालिकाओं का रिजल्ट 93.87 फीसदी
  • परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच कुल 8140 केंद्रों पर हुई।
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 02 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर हुई।
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92594 शिक्षकों ने किया

रिजल्ट एक नजर में

इंटरमीडिएट
  • कुल पंजीकृत - 2705009
  • परीक्षा में शामिल - 2598560
  • उत्तीर्ण - 2108774
  • उत्तीर्ण प्रतिशत - 81.15
  • 2024 के सापेक्ष में उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.45 की कमी
  • कुल 1387263 बालकों में से 1062616 उत्तीर्ण
  • बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 76.66
  • कुल 1211297 में से 1046158 बालिकाएं उत्तीर्ण
  • बालिकाओं का रिजल्ट 86.37 फीसदी
  • परीक्षा 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच कुल 8140 केंद्रों पर हुई।
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 02 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर हुई।
  • मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों की संख्या 56066
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed