{"_id":"5f60d0999001db73a436ff44","slug":"up-board-news-up-board-compartment-improvement-examination-on-october-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up Board News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up Board News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को
Tue, 15 Sep 2020 08:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। शासन की ओर से कोविड-19 संक्रमण की स्थिति अनुकूल होने की दशा में ही परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हाईस्कूल कंपाटमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को प्रात: पाली में आठ से 11.15 बजे के बीच होगी जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा सायं पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होगी।
बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तय परीक्षा केंद्र पर कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केंद्रों पर कोविड- 19 से संबंधित भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा कराने की व्यवस्था करेंगे।सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जिन केंद्रों पर परीक्षा कराई जानी है परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से सेनेटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि परीक्षार्थियों को मॉस्क के साथश परीक्षा कसेंद्र पर आना होगा। जिन परीक्षार्थियों के पास मॉस्क नहीं होगा उसके लिए मॉस्क की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों, परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों, कर्मचारियों, व्यवस्थापकों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को छह फीट की दूूूरी पर बैठाया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों को बुखार, खांसी आदि के लक्षण हों उन्हें परीक्षा से न रोकें बल्कि उनको अलग कक्ष में बैठने की व्यवस्था की जाए। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए।