फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board News: Prayagraj's brilliant students shine, four including the topper made it to the merit list

UP Board News : प्रयागराज के मेधावियों का डंका, इंटर की मेरिट में टॉपर समेत चार ने बनाई जगह

Fri, 25 Apr 2025 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

इंटर की टाॅप-10 की सूची में 30 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें फूलपुर के भुलई का पुरा स्थित बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की महक जायसवाल अव्वल रहीं। इनके अलावा एसपी इंटर काॅलेज, सिकरो, कोरांव की शिवानी सिंह दूसरे स्थान पर हैं। एसपी इंटर कॉलेज की शिप्रा ने चौथा और बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की शिवानी यादव ने नौवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
UP Board News: Prayagraj's brilliant students shine, four including the topper made it to the merit list
यूपी बोर्ड में पास होने की खुशी में ज्वाला देवी कॉलेज में खुशी से मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज के मेधावियों का डंका बजा है। इंटरमीडिएट में यहां के होनहारों का कब्जा रहा और टॉपर समेत चार विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। वहीं, हाईस्कूल में दो छात्राएं ही मेरिट लिस्ट में स्थान बना पाईं।

विज्ञापन

इंटर की टाॅप-10 की सूची में 30 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें फूलपुर के भुलई का पुरा स्थित बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की महक जायसवाल अव्वल रहीं। इनके अलावा एसपी इंटर काॅलेज, सिकरो, कोरांव की शिवानी सिंह दूसरे स्थान पर हैं। एसपी इंटर कॉलेज की शिप्रा ने चौथा और बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की शिवानी यादव ने नौवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


हाईस्कूल की प्रथम 10 स्थान पर रहने वाले मेधावियों की सूची में 55 विद्यार्थी हैं। इसमें एसपी इंटर कॉलेज सिकरो की श्रेया सिंह ने चौथे और इसी विद्यालय की साक्षी ओझा ने नौवें स्थान में जगह बनाई है। इसके विपरीत यूपी बोर्ड-2024 की मेरिट के 26 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में वर्ष 2024 में 408 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। इनमें से 14 प्रयागराज के रहे। श्रेया सिंह, अंशिका सिंह एवं रिमझिम पटेल ने छठवीं रैंक के साथ सफलता पाई थी। इनके अलावा श्वेता शुक्ला, स्वाति मिश्रा, आस्था सिंह, दीपा यादव, शिवानी, आर्य नंदिनी केशरी, आराधना सरोज, सविता, श्रेया यादव, अभिनव ओझा, स्वेता यादव को भी जगह मिली थी।

वर्ष 2023 में भी प्रयागराज के 14 विद्यार्थियों ने इंटर की मेरिट में शामिल थे। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की सुबाशना ने चौथी रैंक के साथ प्रदेश की सूची में जगह बनाई थी। इनके अलावा फाजिया नाज, अनुज सिंह, नंदनी, कार्तिकेय पटेल, आयुषी सिंह, हर्षिता यादव, आदर्श तिवारी, नितिन तिवारी, शशांक यादव, सोनल सिंह, आयुष मिश्रा, नेहा यादव जगह बनाई थी।

वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंशिका यादव ने सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। आंचल यादव, जीया मिश्रा को चौथा स्थान मिला था।वर्ष 2021 में सभी छात्र प्रमोट कर दिए गए थे। ऐसे में मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई थी।

वर्ष 2020 में जिले के प्रांजल सिंह ने भी सूबे की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। वर्ष 2022 में प्रांजल प्रयागराज से अकेले रहे, जिन्होंने इंटर की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई थी। वर्ष 2019 में भी कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज की आकांक्षा शुक्ला ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

हाईस्कूल की वर्ष 2024 की मेरिट लिस्ट में 159 विद्यार्थी शामिल थे। इनमें प्रयागराज के 12 विद्यार्थियों को जगह मिली थी। पिछले वर्ष राज सिंह ने चौथी रैंक के साथ मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। इनके अलावा गर्विता श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, नितिन मिश्रा, अनामिका सिंह, आकृति सिंह, सुधांशु मिश्रा, अंशिका द्विवेदी को मेरिट लिस्ट में जगह मिली थी।

वर्ष 2023 में शिवम पांडेय, मनीष पटेल, साना एवं विकास चतुर्वेदी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई थी। 2022 में आस्था सिंह टॉप टेन में शामिल रहीं। 2020 में सृष्टि, नमन, एवं गार्गी यादव को मेरिट लिस्ट में जगह मिली थी, जबकि 2019 में प्रयागराज के अक्षय कुमार ने टॉप टेन में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed