{"_id":"5e178a8f8ebc3e87f1180797","slug":"up-board-ncert-new-books-allahabad-news-ald265285510","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं-ग्यारहवीं की अंग्रेजी, कामर्स में अबकी एनसीईआरटी की नई किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं-ग्यारहवीं की अंग्रेजी, कामर्स में अबकी एनसीईआरटी की नई किताबें
विज्ञापन
UP Board NCERT New books
यूपी बोर्ड की नए शैक्षिक सत्र के लिए 55 किताबों की छपाई की प्रक्रिया शुरू
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा तैयारी के बीच में अप्रैल 2020 में शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र के लिए किताबों की छपाई की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड की ओर से एनसीईआरटी पैटर्न पर दो विषयों अंग्रेजी की नौवीं और ग्यारहवीं और कामर्स की ग्यारहवीं की नई किताब के साथ कुल 55 किताबें छापी जा रही हैं। यूपी बोर्ड की ओर से इस संबंध में प्रकाशकों से किताबें छापने के लिए आवेदन मांगा है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि नई किताबें पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र के पहले 15 मार्च तक बाजार में आ जाएगी।
बोर्ड सचिव ने बताया कि 55 नई किताबों में अंग्रेजी की नौवीं और ग्यारहवीं दोनों जबकि कामर्स की मात्र ग्यारहवीं की नई किताबों के लिए आवेदन मांगा गया है। जो नई किताबें छापी जा रही हैं उनमें नौंवी की नौ, दसवीं की छह, ग्यारहवीं कह 21 और बारहवीं की 19 किताबें छापी जा रही हैं।