फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board More than four lakh left the exam on the first day, 10 copycats, nine Munnabhai caught

यूपी बोर्ड : पहले दिन चार लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा, 10 नकलची और नौ मुन्नाभाई पकड़े गए

Thu, 16 Feb 2023 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 09:09 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की बृहस्पतिवार से शुरूआत हो गई। पहले दिन प्रदेश में हाईस्कूल और इंटर के 4,02,054 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
UP Board More than four lakh left the exam on the first day, 10 copycats, nine Munnabhai caught
यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की बृहस्पतिवार से शुरूआत हो गई। पहले दिन प्रदेश में हाईस्कूल और इंटर के 4,02,054 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें पहली पाली में दसवीं हिंदी और 12वीं सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान 2,18,189 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्नपत्र में 25,80,544 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,83,865 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

परीक्षा में नकल रोकने के लिए एसटीएफ और एलआईयू को भी लगाया गया है। इसके बाद भी नौ मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी विषय में गाजीपुर में पांच, मथुरा, जौनपुर, बुलंदशहर और लखनऊ में एक-एक मुन्ना भाई पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने पर गाजीपुर के नंदन इंटर कॉलेज, विशुनपुरा के प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव के एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

UP Board More than four lakh left the exam on the first day, 10 copycats, nine Munnabhai caught
यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
परीक्षा में नकल करते हुए कुल 11 परीक्षार्थी पकड़े गए। इसमें हाईस्कूल में सात बालक और तीन बालिकाएं और इंटरमीडिएट में एक बालक नकल करते हुए पकड़ा गया। बोर्ड परीक्षा के दौरान राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने संभल में भारतीय म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज पुष्प और मिठाइयां भेंट की। इसके बाद वह संभल के ही एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी पहुंचे। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने रायबरेली में जाकर दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed