{"_id":"5e6d1b118ebc3ea4d74cc804","slug":"up-board-master-sir-will-sit-at-a-meter-distance-to-check-the-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः एक मीटर दूरी पर बैठकर कॉपी जांचेंगे मास्टर साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः एक मीटर दूरी पर बैठकर कॉपी जांचेंगे मास्टर साहब
Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
UP board result
- फोटो : Social Media
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड सचिव ने गाइड लाइन जारी की है। बोर्ड सचिव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों, मुख्य नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र, प्रधानाचार्य, उप नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र को पत्र भेजकर कहा गया कि मूल्यांकन अवधि में दो परीक्षकों को बैठाने के लिए कम से कम एक मीटर की दूरी तय की जाए।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने पत्र में कहा कि मूल्यांकन में लगे किसी परीक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी में खांसी, जुकाम, बुखार, सांस फूलने के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उसके उपचार की तत्काल व्यवस्था के बाद उसे मूल्यांकन कार्य से तत्काल हटा दिया जाए। सचिव की ओर से निर्देश में कहा गया कि मूल्यांकन केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल व्यवस्था करने एवं शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए।
मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के हाथ धोने के लिए साबुन, सेनेटाइजर की व्यवस्था भी रहे। परीक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के उपयोग में आने वाले फर्नीचर के साथ कक्षों के दरवाजे, खिड़कियों एवं उनके हैंडिल आदि की नियमित सफाई कराई जाए।