फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Help Desk: Candidates should complain only after getting certified from the Principal

यूपी बोर्ड हेल्प डेस्क : प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर ही परीक्षार्थी करें शिकायत

Thu, 05 Aug 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 09:26 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा फल से संबंधित शिकायतें 11अगस्त तक क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्प डेस्क पर ली जाएगी। छात्र प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराने के बाद ही शिकातय दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
UP Board Help Desk: Candidates should complain only after getting certified from the Principal
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा फल से संबंधित शिकायतें 11अगस्त तक क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्प डेस्क पर ली जाएगी। छात्र प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराने के बाद ही शिकातय दर्ज कराएं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव विनय कुमार गिल ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा फल के संबंध में किसी भी तरह की समस्या के लिए छात्र क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्प डेस्क और ऑनलाइन कर सकते हैं। लेकिन शिकायत दर्ज कराने से पहले कॉलेज के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराना आवश्यक है। अभ्यर्थी ईमेल - roprgresult2021helpdesk@gmail.com पर भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अपने प्रार्थना पत्र में अपना नाम, कक्षा, अनुक्रमांक, जनपद का नाम अंकित कराना अनिवार्य होगा। छात्र हेल्प डेस्क के फोन नंबर - 05323423265 एवं मोबाइल नंबर 09838510862 पर कार्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन



एमपीवीएम की प्रधानाचार्या का किया सम्मान 
सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर तेलियरगंज के विद्यार्थियों ने जिले में सराहनीय प्रदर्शन कर विशेष स्थान प्राप्त किया। इस पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. शैलेष कुमार पांडेय व किन्नर अखाड़ा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कौशल्या नंदन गिरी (टीना मां) ने प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो को बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि निश्चित रूप से एमपीवीएम का शिक्षा के क्षेत्र में जिले में विशेष स्थान स्थापित कर चुका है। यहां के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी परचम लहराया है। इसका पूरा श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य को जाता है। प्रधानाचार्या ने सम्मानित किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed