फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: For students dissatisfied with the result, the examination will be held from September 18

यूपी बोर्ड: परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए 18 सितंबर से होगी परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 03:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 03:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा परिणाम 2021 से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में दोबारा शामिल होने का मौका दिया है। परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं से एक या एक से अधिक विषयों में परीक्षा के लिए आवेदन का अवसर दिया है।

विज्ञापन
UP Board: For students dissatisfied with the result, the examination will be held from September 18
UP Board: For students dissatisfied with the result, the examination will be held from September 18

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा परिणाम 2021 से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में दोबारा शामिल होने का मौका दिया है। परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं से एक या एक से अधिक विषयों में परीक्षा के लिए आवेदन का अवसर दिया है। आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है, जबकि प्रधानाचार्यों के लिए परिषद की वेबसाइट पर आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर छह 6 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक घोषित परीक्षाफल 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के इच्छुक परीक्षार्थी और जिनके अंक पत्र में जिनका परिणाम रोका गया है, सामान्य, बिना अंक प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक वाले विद्यार्थी भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वह एक या एक से अधिक विषयों में परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी आवेदन पत्र भरकर प्रधानाचार्य को 27 अगस्त की सायं पांच बजे तक उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य हर दिन आवेदन पत्रों के विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय के लॉगइन के माध्यम से प्रतिदिन अपडेट करेंगे। प्रधानाचार्यों के लिए आवेदन पत्र के विवरण को अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक है। यदि किसी परीक्षार्थी का आवेदन निर्धारित तिथि तक नहीं जमा होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। इस परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस परीक्षा में प्राप्त अंक को ही अंतिम माना जाएगा। इसके आधार पर ही परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। परीक्षार्थी के पूर्व में 31 जुलाई को घोषित परीक्षाफल में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलेगी परीक्षा
यूपी बोर्ड 2021 के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलेगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवस में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संपन्न कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को संख्या को देखते हुए यथासंभव राजकीय विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन घंटे की बजाए दो घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें प्रश्नों की संख्या कम होगी। अंक सुधार के लिए आयोजित उक्त परीक्षा केवल परीक्षा के लिखित अंशों हेतु आयोजित की जा रही है। आंतरिक मूल्यांकन/ प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक पूर्ववत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed