फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board experimental examinations will start in two phases from January 25.

UP : दो चरणों में 25 जनवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी

Sat, 18 Nov 2023 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

परीक्षाओं के बाद इसकी रिकार्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी और मांगने पर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में इसे उपलब्ध कराना होगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले सालों की तरह ही विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी।

विज्ञापन
UP Board experimental examinations will start in two phases from January 25.
प्रैक्टिकल रूम में परीक्षण लेती छात्राएं। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2024 के तहत इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गईं। बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 25 जनवरी से एक फरवरी तक होगी।

विज्ञापन

इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षाओं के बाद इसकी रिकार्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी और मांगने पर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में इसे उपलब्ध कराना होगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले सालों की तरह ही विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करके प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा नैतिक खेल और शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट 10 जनवरी से क्रियाशील हो जाएगी।

प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा पांच जनवरी से

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में 12वीं की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू होंगी, जो 12 जनवरी तक विद्यालय के प्रधानाचार्यों की तरफ से आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा नौ और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10 और 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य विद्यालयों में कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed