{"_id":"5de2c77f8ebc3e54e3792111","slug":"up-board-exams-center-list-realease-at-late-night-allahabad-news-ald261663883","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड देर रात तक 74 जिलों के परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड देर रात तक 74 जिलों के परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी
विज्ञापन
गोंडा जिले का विवरण रविवार को अपलोड करने के बाद जारी होगी केंद्रों की सूची
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए 74 जिलों के परीक्षा केंद्र शनिवार देर रात तक बोर्ड की ओर से तय कर लिए गए। इनका विवरण भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का काम पूरा कर लिया गया है। गोंडा जिले का विवरण देर से मिलने के चलते इसे रविवार को अपलोड किया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि सभी 75 जिलों का विवरण रविवार को अंतिम रूप से अपलोड करने के बाद केंद्रों के नाम जारी किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 27 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों के परीक्षा केंद्रों का संशोधित विवरण मिल गया था। गोंडा जिले के परीक्षा केंद्रों का विवरण बोर्ड को देरी से 30 नवंबर को मिला। इस संबंध में गोंडा के जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा से 30 नवंबर के विवरण स्वीकार करने का आग्रह किया था। गोंडा में नकल की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान की थी। गोंडा जिले की छवि पूर्व में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल मंडी के रूप में रही है। इस बार गोंडा परीक्षा केंद्र निर्धारण में देरी का कारण बना।