फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2019: Real test of UP Board today will include 58 lakh candidates

यूपी बोर्ड की असली परीक्षा आज, शामिल होंगे 58 लाख परीक्षार्थी

Tue, 12 Feb 2019 12:04 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2019: Real test of UP Board today will include 58 lakh candidates
demo

सात फरवरी को शुरू हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद अब पहली बार 12 फरवरी को बोर्ड की असली परीक्षा होगी। मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों की अनिवार्य विषयों की परीक्षा होने के चलते बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक 58 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी, प्रारंभिक हिंदी एवं इंटरमीडिएट बीमा सिद्घांत एवं व्यवहार, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलगु, मलयालम, नेपाली के 32.08 लाख परीक्षार्थी जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी एवं सामान्य हिंदी के 26.27 लाख परीक्षार्थी बोर्ड  परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों पालियों में 58 लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


आज सभी 8354 केंद्रों पर परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा शुरू होने केतीसरे दिन अनिवार्य विषय की परीक्षा होने पर अब सही मायने में पता चल सकेंगा कि कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में 8354 केंद्रों पर हाईस्कूल हिंदी, प्रारंभिक हिंदी के 3195603 एवं इंटरमीडिएट के बीमा सिद्घांत एवं व्यवहार, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलगु, मलयालम, नेपाली के 12848 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे जबकि दूसरी पाली में 8291 केंद्रों पर इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी के 2611319 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों पाली में मिलाकर 58.19 लाख  विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल रोकने केलिए 448 अति संवेदनशील केंद्र
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने केलिए प्रदेश भर में कुल 1314 संवेदनशील एवं 448 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल पूरी कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दस्ते भी नियुक्त किए गए हैं। सचिव ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश भर में 2.50 लाख कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।


सभी पृष्ठों पर लिखना होगा रोलनंबर, कोड
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि पहली बार नकल रोकने केलिए परीक्षार्थियों को अब उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर रोलनंबर और कॉपी के प्रथम पृष्ठ पर दर्ज कॉपी कोड को लिखना होगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा में सभी 75 जिले में कोडिंग वाली कॉपी प्रयोग में लाई जा रही है। अब कॉपी के हर पृष्ठ पर रोलनंबर और कॉपी की कोडिंग लिखे जाने के आदेश के बाद कॉपी बदले जाने की घटना पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed