फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board compartment, improvement examination results released

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम जारी

Wed, 21 Oct 2020 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Oct 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
UP board compartment, improvement examination results released
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2020 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। तीन अक्तूबर को हुई इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम रिकार्ड 14 दिन में 20 अक्तूबर को घोषित किया गया है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम 99.94 फीसदी, हाईस्कूल कंपाटमेंट परीक्षा का परिणाम 93.39 फीसदी तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 95.07 फीसदी रहा।
विज्ञापन


सचिव बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा में कुल 15639 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 14250 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 12241 पास हुए, इस प्रकार मात्र नौ परीक्षार्थी फेल हुए। इंम्प्रूवमेंट परीक्षा में बालक, बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.94 फीसदी रहा। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 155 छात्रों में 121 परीक्षा में शामिल हुए। 113 पास हुए। इस प्रकार 93.39 फीसदी पास हुए।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 17504 परीक्षार्थियों में 16884 परीक्षा में शामिल हुए जबकि कुल 16051 पास हुए। इस प्रकार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 95.07 फीसदी पास हुए। परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। छात्रों के अंकपत्र सह प्रमाण पत्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा पास विद्यार्थी 31 तक लें प्रवेश

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा पास होने वाले छात्रों से कहा गया है कि वह 31 अक्तूबर तक ग्यारहवीं में प्रवेश ले लें। विद्यालय के प्रधानाचार्य पास छात्रों को निर्धारित तिथि 31 अक्तूबर तक ग्यारहवीं में प्रवेश लेते हुए पंजीकरण शुल्क एवं शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट पर 15 नवंबर तक अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed