{"_id":"5f8ef5c1bab6c077ad0b60bf","slug":"up-board-compartment-improvement-examination-results-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम जारी
Wed, 21 Oct 2020 11:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2020 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। तीन अक्तूबर को हुई इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम रिकार्ड 14 दिन में 20 अक्तूबर को घोषित किया गया है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम 99.94 फीसदी, हाईस्कूल कंपाटमेंट परीक्षा का परिणाम 93.39 फीसदी तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 95.07 फीसदी रहा।
सचिव बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा में कुल 15639 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 14250 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 12241 पास हुए, इस प्रकार मात्र नौ परीक्षार्थी फेल हुए। इंम्प्रूवमेंट परीक्षा में बालक, बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.94 फीसदी रहा। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 155 छात्रों में 121 परीक्षा में शामिल हुए। 113 पास हुए। इस प्रकार 93.39 फीसदी पास हुए।
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 17504 परीक्षार्थियों में 16884 परीक्षा में शामिल हुए जबकि कुल 16051 पास हुए। इस प्रकार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 95.07 फीसदी पास हुए। परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। छात्रों के अंकपत्र सह प्रमाण पत्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे जा रहे हैं।